जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के सहायक मंडल अभियंता, कटनी उपमंडल के कार्यक्षेत्र अंतर्गत स्लीमनाबाद-डुंडी रेल खण्ड में स्थित समपार फाटक क्र. 342 (सलैया फाटक) किमी 1047/29-31 अप रोड एवं 1047/28-30 डाउन रोड पर रेल पथ की सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीसीएम मशीन से डीप स्क्रीनिंग एवं ओवरहॉलिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है.
इस कार्य के निष्पादन हेतु दिनांक 05 नवम्बर 2025 (प्रात: 07:00 बजे) से 11 नवम्बर 2025 (रात्रि 08:00 बजे) तक उक्त समपार फाटक सड़क यातायात हेतु दिन-रात पूर्णत: बंद रहेगा.
इस अवधि में सड़क मार्ग से आने-जाने वाले नागरिकों हेतु वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था के रूप में समपार फाटक क्र. 343 इमलिया फाटक (किमी 1050/27-29 अप एवं 1050/28-30 डाउन), समपार फाटक क्र. 341 डुंडी फाटक (किमी 1044/7-9 अप एवं 1044/6-8 डाउन) का उपयोग किया जा सकता है.
रेल प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि कार्य अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा किसी असुविधा से बचने के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें. यह असुविधा जनहित में किए जा रहे रेल संरक्षा कार्यों के लिए है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

