ओएफके में बम की फीलिंग के दौरान विस्फोट, एक कर्मचारी गंभीर

ओएफके में बम की फीलिंग के दौरान विस्फोट, एक कर्मचारी गंभीर

प्रेषित समय :17:38:41 PM / Tue, Nov 4th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में आज सुबह एफ-9 सेक्शन में बम की फीलिंग के दौरान हुए विस्फोट में एक कर्मचारी प्रथमेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया. विस्फोट से फिलिंग सेक्शन में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई. घायल प्रथमेश को उपचार के लिए खमरिया अस्पताल पहुंंचाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया.        

खबर है कि प्रथमेश कुमार एफ-9 सेक्शन में हैंड ग्रेनेड की फीलिंग का कार्य कर रहा था. इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से प्रथमेश के हाथ की तीन उंगलियां बुरी तरह झुलस गईं. घटना की जानकारी मिलते ही सीजीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायल कर्मचारी को तुरंत एम्बुलेंस से ओएफके अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया. निजी अस्पताल में भरती प्रथमेश कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है.

डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में रखे हुए है. वहींए फैक्ट्री प्रशासन ने घटना के बाद आंतरिक जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट कैसे हुआ और भविष्य में ऐसे हादसों को कैसे रोका जा सके. आयुध निर्माणी खमरिया प्रबंधन के मुताबिक फैक्ट्री के एफ 9 सेक्शन की बिल्डिंग 130 में एमएमएचजी के फ्यूज बॉडी पर फर्स्ट वार्निशिंग करने के दौरान कर्मचारी प्रथमेश कुमार को बाएं हाथ की अंगुलियों में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इसके साथ ही दुर्घटना के कारण पता करने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी गठित कर दी गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-