बालाघाट. एमपी के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के कटेझिरिया के जंगल में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है. सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है.
जानकारी के अनुसार, कटेझिरिया क्षेत्र के जंगल में 6 से 8 माओवादियों के होने की संभावना है. गोलीबारी में अभी तक किसी भी माओवादी के ढेर होने या जवानों के हताहत होने की कोईजानकारी सामने नहीं आयी है. जवानों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.
सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ सोमवार-मंगलवार की रात से जारी है. जिसे देखते हुए जंगल में पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है. सुरक्षा बल के करीब 800 जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है. माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवानों और पुलिस की पार्टी जंगल में दाखिल हो चुकी है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकान्त शुक्ला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. बता दें कि बीजापुर की सुनीता के आत्मसमर्पण करने के दूसरे ही दिन माओवादियों ने गोलाबारी शुरू कर दी. जिसकी जवाबी कार्रवाई जारी है.
बता दें कि इस साल 14 जून को कटेझिरिया-पचामादादर के ही जंगल में हॉकफोर्स ने तीन महिला समेत चार माओवादियों को मार गिराया था. इस कार्रवाई में जवानों को चारों माओवादियों केपास से ग्रेनेड लांचर, विस्फोटक और हथियार बरामद हुए थे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-



