श्रीधाम, नर्मदा, जनशताब्दी, इण्टरसिटी सहित 21 ट्रेनें 28 तक निरस्त, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का असर

श्रीधाम, नर्मदा, जनशताब्दी, इण्टरसिटी सहित 21 ट्रेनें 28 तक निरस्त, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का असर

प्रेषित समय :20:24:18 PM / Sun, Oct 8th, 2023
Reporter :
Whatsapp Channel

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के सम्बंध में बुदनी, मिडघाट, चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है. प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान इस खंड पर चल रहीं कुछ गाडिय़ों को निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. जिसमें जबलपुर जनशताब्दी, जबलपुर-भोपाल इंटरसिटी, नर्मदा एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं.

निरस्त की जाने वाली गाडिय़ां

1- गाड़ी संख्या 19343 इंदौर-सिवनी पँचवेली एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर पँचवेली एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
2- गाड़ी संख्या 12153 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रानी कमलापति एक्सप्रेस दिनांक 26.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 12154 रानी कमलापति-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 27.10.2023 को निरस्त रहेगी.
3- गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 25.10.2023 से 27.10.2023 तक दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी.
4- गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
5- गाड़ी संख्या 06603/06604 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू स्पेशल दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
6- गाड़ी संख्या 02575  हैदराबाद डेकन नामपल्ली - गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस दिनांक 13.10.2023 एवं 20.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 12576 गोरखपुर - हैदराबाद डेकन नामपल्ली एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 एवं 22.10.2023 को निरस्त रहेगी.
7- गाड़ी संख्या 14624 फिरोजपुर छावनी जंक्शन-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 27.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 14623 सिवनी-फिरोजपुर छावनी जंक्शन पातालकोट एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
8- गाड़ी संख्या 05303 गोरखपुर-महबूबनगर एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 एवं 21.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 15304 महबूबनगर - गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 एवं 23.10.2023 को निरस्त रहेगी.
9- गाड़ी संख्या 09715 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 एवं 21.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 09716 तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस दिनांक 17.10.2023 एवं 24.10.2023 को निरस्त रहेगी.
10-गाड़ी संख्या 12720 हैदराबाद डेकन नामपल्ली-जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 25.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद डेकन नामपल्ली एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
11-गाड़ी संख्या 12923 डॉ अम्बेडकर नगर -नागपुर  एक्सप्रेस दिनांक 24.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 12924 नागपुर-डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस दिनांक 25.10.2023  को निरस्त रहेगी.
12- गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन -जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
13- गाड़ी संख्या 18234 एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 26.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
14-गाड़ी संख्या 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार  एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 26.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 17.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
15- गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 25.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
16-गाड़ी संख्या 12405 भुसावल-हजरत निजामुद्दीन  एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 24.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12406 हजरत निजामुद्दीन-भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 13.10.2023 से 22.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
17-गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी - तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 एवं 25.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 20482 तिरुच्चिरापल्ली - भगत की कोठी हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 21.10.2023 एवं 28.10.2023 को निरस्त रहेगी.
18-गाड़ी संख्या 00653 रोयापुरम-पटेल नगर  एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 25.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 00654 पटेल नगर -रोयापुरम एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
19-गाड़ी संख्या 00651 कोयंबटूर नार्थ-पटेल नगर एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 21.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 00652 पटेल नगर -कोयंबटूर नार्थ एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 25.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
20-गाड़ी संख्या 00629 यशवंतपुर-तुगलकाबाद एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 24.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 00630 तुगलकाबाद -यशवंतपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
21-गाड़ी संख्या 00637 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-ओखला एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 22.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 00638 ओखला -सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 25.10.2023 तक निरस्त रहेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-