Rail News: रीवा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लाक, 10 रेलगाडिय़ां निरस्त, जबलपुर शटल यहां तक चलेगी

Rail News: रीवा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लाक, 10 रेलगाडिय़ां निरस्त, जबलपुर शटल यहां तक चलेगी

प्रेषित समय :17:50:23 PM / Wed, Aug 2nd, 2023

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मण्डल के रीवा स्टेशन पर नई रेललाइन, प्लेटफॉर्म लाइन, पिट लाइन, कोचिंग काम्प्लेक्स लाइन एवं साइडिंग जैसे अधोसरंचना कार्यो के चलते दिनांक 03 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक  प्री एनआई/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है, जिसके परिणामस्वरूप इस स्टेशन से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली कुछ रेलगाडिय़ों को निरस्त एवं जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस को हिनौता रामबन रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है. इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाडिय़ों की समयबद्धता में सुधार होगा, रेलगाडिय़ों की गति में वृद्धि होगी, परिणामस्वरूप रेल यात्रियों का समय बचेगा.

इन गाडिय़ों को किया गया है निरस्त

1) गाड़ी संख्या 01751 रीवा-पनवेल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 07.08.2023 से 21.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 01752 पनवेल-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 08.08.2023 से 22.08.2023 के मध्य 03-03 ट्रिप निरस्त.
2) गाड़ी संख्या 02185/02186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति  साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 05.08.2023 से 19.08.2023 के मध्य 03-03 ट्रिप निरस्त.
3) गाड़ी संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 03.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 04.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 04-04 ट्रिप निरस्त.
4) गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डॉ.अम्बेडर नगर त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 03.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11704 डॉ.अम्बेडर नगर-रीवा त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 04.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 10-10 ट्रिप निरस्त.
5) गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 04.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा त्रि-साप्ताहिक  ट्रेन दिनाँक 05.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य 10-10 ट्रिप निरस्त.
6) गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 02.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 03.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 23-23 ट्रिप निरस्त.
7) गाड़ी संख्या 11753 इतवारी-रीवा त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 06.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11754 रीवा-इतवारी त्रि-साप्ताहिक  ट्रेन दिनाँक 05.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य 9-9 ट्रिप निरस्त.
8) गाड़ी संख्या 11755 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन दिनाँक 04.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11756 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन दिनाँक 03.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 14-14 ट्रिप निरस्त.
9) गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 11.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 12.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य 15-15 ट्रिप निरस्त.
10) गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 12.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 13.08.2023 से 27.08.2023 के मध्य 15-15 ट्रिप निरस्त.

जबलपुर शटल हिनौता रामबन रेलवे स्टेशन में रहेगी शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट

- गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर के मध्य चलने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन दिनाँक 03.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 23-23 ट्रिप हिनौता रामबन रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अब रेलकर्मी छुट्टी का आवेदन भी ऑनलाईन भरेंगे, सीआरबी नेे HRMS का लीव मोड्यूएल लॉन्च किया

महंगाई से राहत : सस्ता हो गया एलपीजी सिलिंडर, लेकिन घरेलू कनेक्शन पर फिलहाल कोई राहत नहीं

Railway: जयपुर बैंक का वार्षिक अधिवेशन बांदीकूई में, रेल कर्मियों के हितों में लेंगे निर्णय

रेल न्यूज : उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के बीच 10-10 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू