बोकारो. दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार उनके गांव में हो रहा है. अंतिम संस्कार दामोदर तट पर किया गया, उन्हें मुखाग्नि अखिलेश महतो ने दी.
कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, चंपई सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, हफिजुल अंसारी, आलमगीर आलम, विधायक बिरंची नारायण, दशरथ गगरई, मथुरा महतो, कुमार जयमंगल, सुदीप कुमार सोनू, राज सिन्हा, डा. लंंबोदर महतो, अमर कुमार बाउरी, सरफराज अहमद, रविन्द्र पाण्डेय, सहित अन्य भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य नेता शामिल हुए.
इधर, अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए. अपने नेता की अंतिम झलक पाने को पुरुषों और महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान मुख्यमंत्री दामोदर तट पर मौजूद रहे और कुछ देर के बाद दिवंगत नेता के स्वजनों को सांत्वना देकर, वहां से वापस रांची के लिए रवाना हो गए.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-झारखंड : जमशेदपुर में शोभा यात्रा पर पथराव; पुलिस की गाड़ी भी तोड़ी
झारखंड में एक महिला ने 3 मासूम बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, चारों की मौत
झारखंड के धनबाद में कोयले के अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से चार की मौत, 6 घायल
झारखंड में नक्सलियों का तांडव, पांच ट्रैक्टर में लगा दी आग, 40 लोगों ने किया ईंट भट्ठे पर हमला
Leave a Reply