Jharkhand: रांची एयरपोर्ट से 7 नये शहरों के लिए शुरू हो रही विमान सेवा, इन स्थानों पर जाने वालों को मिलेगा लाभ

Jharkhand: रांची एयरपोर्ट से 7 नये शहरों के लिए शुरू हो रही विमान सेवा, इन स्थानों पर जाने वालों को मिलेगा लाभ

प्रेषित समय :16:13:21 PM / Tue, Mar 21st, 2023

रांची. रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट 26 मार्च से देश के सात नये शहरों से जुडऩे जा रहा है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक के लिए समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस शेड्यूल में जयपुर, गोवा, कोचीन, मंगलूरू, विशाखापट्टनम, श्रीनगर और देवघर के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है.

इसमें देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट देवघर रांची देवघर शुरू हो रही है. यह फ्लाइट देवघर से दिन के 12.10 बजे रांची पहुंचेगी और 12.40 बजे वापस देवघर के लिए उड़ान भरेगी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि श्रीनगर के लिए एयर एशिया अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है. एयर एशिया की यह फ्लाइट दिल्ली रांची दिल्ली होते हुए श्रीनगर जाएगी. यह फ्लाइट सुबह 08.15 बजे रांची पहुंचेगी और 08.45 बजे उड़ान भरेगी

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे नये महानगर

* 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक के लिए समर शेड्यूल जारी
* देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट देवघर रांची देवघर सेवा
* श्रीनगर के लिए एयर एशिया की दिल्ली रांची दिल्ली श्रीनगर सेवा
* कोचीन के लिए एयर एशिया की बेंगलुरु रांची बेंगलुरु कोचीन सेवा
* जयपुर के लिए इंडिगो की जयपुर रांची जयपुर फ्लाइट सेवा
* गोवा के लिए इंडिगो की गोवा रांची गोवा फ्लाइट सेवा
* मंगलोर के लिए इंडिगो की बेंगलुरु रांची पुणे मंगलोर फ्लाइट सेवा
* विशाखापट्टनम के लिए इंडिगो की बंगलुरू रांची पुणे विशाखापट्टनम सेवा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

रांची से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, 419 किमी की दूरी चार घंटे 55 मिनट में होगी पूरी

जादू-टोना के शक में 3 महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, रांची में पति और बेटे सहित 13 लोग नामजद, 8 गिरफ्तार

बीजेपी नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरानी से क्रूरता का है आरोप

झारखंड के अंकिता हत्याकांड में रांची हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, डीजीपी को किया तलब

फोन पर मिली रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, CISF के जवानों ने शुरू किया सर्च अभियान

Leave a Reply