ठंड में बढ़ गई है कब्ज की समस्या, इसे दूर करने के लिए जानें क्या खाना चाहिए

ठंड में बढ़ गई है कब्ज की समस्या, इसे दूर करने के लिए जानें क्या खाना चाहिए

प्रेषित समय :10:58:12 AM / Sun, Dec 18th, 2022

ठंड में सर्दी-खांसी, बुखार जैसी बीमारी बढ़ जाती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ठंड में कब्ज भी गंभीर हो जाती है। कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसका इलाज ना करने पर बवासीर और फिशर जैसे भयंकर रोग भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ठंड में कब्ज क्यों बढ़ जाती है और इसे दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए। जब पेट साफ ना हो पाए या बहुत परेशानी का सामना करना पड़े, तो समझें कि कब्ज हो गया है। कब्ज के अंदर पेट साफ करने के लिए प्रेशर लगाना पड़ता है और मल सख्त हो जाता है। ऐसी परेशानी दिखने पर कब्ज के घरेलू उपाय जरूर अपनाएं। ठंड आने पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसका असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है और वह भी कमजोर हो जाता है। इन वजहों से आंतों से मल आसानी से निकल नहीं पाता और कब्ज होने लगती है।

कब्ज बढ़ाने वाली 3 आदतें
कम पानी पीने के कारण डिहाइड्रेशन
चाय-कॉफी-एल्कोहॉल का अधिक सेवन
ज्यादा भूख लगने के कारण फ्राइड फूड खाना

पपीता है कब्ज का परमानेंट इलाज
आंतों को खोलने के लिए पपीता काफी फायदेमंद है। इस फल में मल को मुलायम बनाने वाले गुण होते हैं, जिससे कब्ज खुल जाती है। कॉन्स्टिपेशन में रोजाना पपीता का सेवन करना चाहिए।

किशमिश 
आयुर्वेद डॉक्टर वैद्य मिहिर खत्री ने कब्ज का इलाज करने के लिए किशमिश भी फायदेमंद बताई है। आप रोजाना 10 से 15 किशमिश रात में एक कटोरी पानी में भिगो दें और सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन कर लें।

वेजिटेबल सूप है घरेलू उपाय
वेजिटेबल सूप पीकर भी कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। आयुर्वेद डॉक्टर के अनुसार, डिनर में एक कटोरी वेजिटेबल सूप पीने से मेटाबॉलिज्म और पाचन तेज हो जाता है, जिससे सुबह खुलकर पेट साफ हो जाता है।

सोने से पहले दूध और घी पीएं
दूध और देसी घी कब्ज को बवासीर या फिशर बनने से रोक देता है। रात में 1 कप दूध में 1 चम्मच देसी गाय का घी पीने से आंतें अंदर से चिपचिपी हो जाती हैं और पेट साफ करते हुए जोर नहीं लगाना पड़ता।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply