2023 मे ये समय है सबसे शुभ

2023 मे ये समय है सबसे शुभ

प्रेषित समय :19:34:04 PM / Thu, Sep 29th, 2022

यदि हम दूर दृष्टि रखे तो हमको निश्चित रूप से जीवन मे आने वाले लाभ और हानि की जानकारी मिल जाए और हम आने वाले समय के अनुसार योजना बना सकते है, वर्तमान मे 2022 का सितंबर महीना खत्म होने वाला है, तीन माह बाद 2023 प्रारंभ हो जायेगा, 2023 मे क्या ग्रह स्थिति बन रही है, जो वर्तमान की ग्रह स्थिति सी कैसी भिन्न है, आगे 2023 मे क्या ग्रह स्थिति रहेगी, उस हिसाब से हम अपने निवेश, व्यापार वृद्धि और अन्य क्षेत्र मे कैसी तैयारी कर सकते है, आइये देखते है

2023 की ग्रह स्थिति-2023 मे पूरे वर्ष भर मुख्य ग्रहों  गुरु शनि और राहु केतु की क्या स्थिति रहेगी आइये देखते है.

शनि देव का भ्रमण- 20 जनवरी को महाराज मकर राशि को छोड़कर अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ मे प्रवेश कर जाएंगे, उसके बाद ये कुंभ राशि मे ही ही रहेंगे, कुंभ राशि से तीसरी दृष्टि अपनी नीच राशि मेष पर मारेंगे, यानी मेष राशि वाले पीड़ित होंगे, सातवी दृष्टी सिंह राशि पर पड़ेगी और दसवीं दृष्टि  वृश्चिक राशि पर पड़ेगी, यानी मेष,सिंह और वृश्चिक राशि वालो को अब सतर्कता बरतनी पड़ेगी.

गुरु का भ्रमण - आकाश मंडल से अमृत की वर्षा करने वाले गुरुदेव का भ्रमण जातक को हमेशा ध्यान मे रखना चाहिए, 2023 मे 20 जनवरी से 29 अप्रैल तक गुरू देव शनि की तीसरी दृष्टि से मुक्त रहेंगे,ये समय पुरे विश्व और मानव जाति की लिए सबसे सुखद होगा, ise समय गुरुदेव अपनी स्वराशि मे बलवान रहेंगे और शनि के प्रभाव से मुक्त रहेंगे, इस समय का सभी को ध्यान रखना चाहिए, इस समय आपको 2022 मे किये गए निवेश से लाभ हो सकता है, मांगलिक प्रसंग हो सकते है, शुभ समाचार मिल सकते है, 1 मई 2023 के पश्चात गुरुदेव मेष राशि मे मे प्रवेश करेंगे, जहां वे शनिदेव की तीसरी दृष्टि मे और वहां पहले से ही बैठे राहु देव से पीड़ित हो जायेंगे,पूरे वर्ष के अंत तक गुरुदेव शनि की दृष्टी मे रहेंगे लेकिन राहु और केतु के प्रभाव से 1 नवम्बर को मुक्त हो जायेंगे, 1 नवम्बर को को राहु और केतु क्रमशः अपनी मेष और तुला राशि को छोड़कर मीन और कन्या राशि मे आ जायेंगे.

राहु और केतु देव का भ्रमण - राहु और केतु महाराज क्रमशः मेष और तुला राशि से 1 नवंबर को मीन और कन्या राशि मे चले जायेंगे यानी राहु और केतु देव का 1 जनवरी से 1 नवंबर तक मेष और तुला राशि से संबंध रहेगा फिर मीन और कन्या से संबंध हो जायेगा,इन राशि वालो को ध्यान देना चाहिए.

तो ये रही राहु केतु शनि और गुरु ग्रह की स्थिति जिसमे ध्यान मे रखकर आप भविष्य की योजना बना सकते है.

पंडित चंद्रशेखर नेमा "हिमांशु

 

[email protected]

9893280184

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जानें ज्योतिष आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया से 1 अक्टूबर 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें 24 सितंबर, 2022 तक का राशिफल

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें 24 सितंबर, 2022 तक का राशिफल

Leave a Reply