आज का दिन: बुधवार, 28 सितम्बर 2022, भौतिक सुख- वाहन, मकान आदि चाहिए तो देवी चन्द्रघंटा की आराधना करें!

आज का दिन: बुधवार, 28 सितम्बर 2022, भौतिक सुख- वाहन, मकान आदि चाहिए तो देवी चन्द्रघंटा की आराधना करें!

प्रेषित समय :20:25:31 PM / Tue, Sep 27th, 2022

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

* देवी दुर्गा के नौ रूप हैं, जिनकी नवरात्रि में आराधना की जाती है.

* देवी दुर्गा का तीसरा स्वरूप चंद्रघंटा है.

* देवी के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने के कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है.

* देवी चंद्रघंटा के दस हाथ हैं जिनमें इन्होंने शंख, कमल, धनुष-बाण, तलवार, कमंडल, त्रिशूल, गदा आदि शस्त्र धारण कर रखे हैं.

* सिंह पर सवार देवी चंद्रघंटा का युद्ध के लिए सुसज्जित स्वरूप है.  

* देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना से शुक्र ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है इसलिए वृष-तुला राशि वालों को देवी की आराधना से संपूर्ण सुख की प्राप्ति होती है.

* जिन श्रद्धालुओं की शुक्र की दशा-अंतर्दशा चल रही हो उन्हें भी देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.

* भौतिक सुख- वाहन, मकान आदि की कामना रखने वाले श्रद्धालुओं को देवी चंद्रघंटा की आराधना करनी चाहिए.

* जिन श्रद्धालुओं के पत्नी से मतभेद हों वे संकल्प लेकर देवी चंद्रघंटा की आराधना करें, विवाद से राहत मिलेगी.

* जिन श्रद्धालुओं को ऊपरी बाधा की परेशानी हो उन्हें देवी चंद्रघंटा की आराधना करनी चाहिए, राहत मिलेगी.

* देवी चंद्रघंटा की इस मंत्र से पूजा-अर्चना करें... देवी चन्द्रघण्टायै नम:॥

- आज का राशिफल- 

मेष राशि:- आज घर-परिवार में तनाव संभव है. चोट व दुर्घटना से बचें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. भागदौड़ रहेगी. झंझटों में न पड़ें.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें. 

वृष राशि:- आज  प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. मस्तिष्क पीड़ा संभव है. वाणी पर नियंत्रण रखें. कानूनी बाधा दूर होगी. लाभ होगा.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें.

मिथुन राशि:- आज भवन निर्माण संबंधी कार्य बनेंगे. उन्नति होगी. विवाद न करें. धनार्जन होगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें.

कर्क राशि:- आज भ्रमण व मनोरंजन के कार्यक्रम बनेंगे. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. अस्वस्थता संभव है.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें.

सिंह राशि:- आज घर-बाहर तनाव रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. दु:खद समाचार मिल सकता है. लाभ के अवसर टलेंगे, धैर्य रखें.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें.

कन्या राशि:- आज आशंका-कुशंका से बाधा संभव है. प्रयास सफल रहेंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें.

तुला राशि:- आज  शुभ समाचार प्राप्त होंगे. स्वाभिमान बना रहेगा. विवाद से बचें. परिवार की चिंता रहेगी. कुसंगति से हानि होगी.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें.

वृश्चिक राशि:- आज  भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार मिलेगा. यात्रा सफल रहेगी. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें.

धनु राशि:- आज व्ययवृद्धि से तनाव होगा. दूसरों से अपेक्षा न करें. झंझटों से दूर रहें. कुसंगति से बचें. हानि होगी.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें.

मकर राशि:- आज बकाया वसूली होगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. यात्रा सफल रहेगी. संतान की चिंता रहेगी. लाभ होगा.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें. 

कुम्भ राशि:- आज  नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. परिवार में अनबन हो सकती है. धन प्राप्ति सुगम होगी.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें.

मीन राशि:- आज धार्मिक कृत्य संपन्न होंगे. कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा.

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- बुधवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा

पहला- लाभ                       पहला- उद्वेग

दूसरा- अमृत                      दूसरा- शुभ

तीसरा- काल                      तीसरा- अमृत

चौथा- शुभ                         चौथा- चर

पांचवां- रोग                       पांचवां- रोग

छठा- उद्वेग                        छठा- काल

सातवां- चर                        सातवां- लाभ

आठवां- लाभ                      आठवां- उद्वेग

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.

* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.

* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग  

बुधवार, 28 सितंबर 2022

शक सम्वत1944   शुभकृत

विक्रम सम्वत2079

काली सम्वत5123

प्रविष्टे / गत्ते12

मास आश्विन

दिन काल11:59:04

तिथि तृतीया - 25:29:52 तक

नक्षत्र चित्रा - 06:15:22 तक, स्वाति - 29:53:17 तक

करण तैतिल - 14:02:40 तक, गर - 25:29:52 तक

पक्ष शुक्ल

योग वैधृति - 27:06:39 तक

सूर्योदय 06:12:09

सूर्यास्त 18:11:14

चन्द्र राशि तुला

चन्द्रोदय 08:18:59

चन्द्रास्त 19:45:00

ऋतु शरद

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

अग्निवास पृथ्वी - 01:27 ए एम, सितम्बर 29 तक ,आकाश

दिशा शूल उत्तर

चन्द्र वास पश्चिम

राहु वास दक्षिण-पश्चिम

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आज का दिन: सोमवार, 26 सितम्बर 2022, जीवन के अंधकार में प्रकाश प्रदान करती है देवी शैलपुत्री..

आज का दिन: सोमवार, 26 सितम्बर 2022, जीवन के अंधकार में प्रकाश प्रदान करती है देवी शैलपुत्री..

आज का दिन: रविवार 25 सितम्बर 2022, सभी पितरों को नमन् करने का विशेष दिन...सर्वपितृ अमावस्या

Leave a Reply