जबलपुर में आप की बैठक में केन्ट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण की..!

जबलपुर में आप की बैठक में केन्ट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण की..!

प्रेषित समय :20:51:51 PM / Tue, Sep 27th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में आम आदमी पार्टी की बैठक में केन्ट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जबलपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जयसवाल की अध्यक्षता मैं प्रदेश संगठन सचिव जबलपुर जोन प्रभारी आशीष सिंकारा के विशिष्ट आतिथ्य में जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव एवं जिला सचिव अख्तर शाह की उपस्थिति में आयोजित की गई.

                             बैठक में संगठन निर्माण पर विस्तार पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया जिले की आठों विधानसभा में सदयस्ता अभियान चलाकर अरविंद केजरीवाल की नीतियों को घर-घर पहुंचा कर आम आदमी पार्टी से लोगों को जोड़ा जाएगा. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा के पूर्व पार्षद,  कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ने अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर साथियों के साथ आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री डा मुकेश जायसवाल के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष संजय सेन के साथ भाजपा अनुसूचित जाति के नगर अध्यक्ष अनिल बावरिया, कांग्रेस के शैलेश बलिया, कांग्रेस पूर्व वार्ड अध्यक्ष संजय जायसवाल, शिवशंकर जैन, राजेश कुमार विश्वकर्मा, राजेश सिंह, राकेश गोटिया,  सत्य प्रकाश सेन, दीपक रैकवार, गोपाल स्वामी, संजय साहू, अजय कुमार अहिरवार, चारू अरोरा सोनू आदि ने सदस्यता ग्रहण की. आज की बैठक में महिला जिला अध्यक्ष सरला साहू, जिला सचिव श्रीमती रश्मीत कौर मेनी, सचिव मंजू कोरी, रचना मेनी, जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, आबिद भाई, पुरुषोत्तम पटेल, जगदीश माली उपाध्यक्ष, प्रवीण परसाई, युवराज सिंह विश्वकर्मा, अनु अनवर, सह सचिव किशन चंद यादव, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, महेश शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, गौरव आदेश दुबे सतीश पवैया  राकेश खतविया आदि उपस्थित रहें.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply