अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनें तो राहुल गांधी के पीएम बनने की राह होगी आसान?

अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनें तो राहुल गांधी के पीएम बनने की राह होगी आसान?

प्रेषित समय :22:10:36 PM / Mon, Sep 26th, 2022

प्रदीप द्विवेदी. राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों के बीच की सियासी रस्साकशी ने जहां कई सियासी सवालों को जन्म दिया है, वहीं कई जवाब भी मिल गए हैं....

1. सचिन पायलट एक्सपोज हो गए हैं कि बहुमत उनके साथ नहीं है, वे केवल कांग्रेस हाईकमान की राजनीतिक मेहरबानी से ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं.

2. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि समय रहते अशोक गहलोत के समर्थक राजस्थान की असली सियासी तस्वीर नहीं दिखाते तो अगले विधानसभा चुनाव में राजस्थान को भी पंजाब जैसे ही नतीजे मिलते.
उल्लेखनीय है कि पंजाब में चुनाव से पहले विधायकों की भावना और समर्थन को नजरअंदाज करके मुख्यमंत्री तो बना दिया गया, लेकिन पंजाब में कांग्रेस को तगड़ी हार झेलनी पड़ी थी.

3. वैसे भी इस वक्त विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर सारी रणनीति सीएम गहलोत ने तैयार की है, लिहाजा सीएम गहलोत की मर्जी के खिलाफ राजस्थान में किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो कांग्रेस के लिए जीत दोहराना मुश्किल हो जाएगा.

लेकिन, इस सारी सियासी कवायद से अलग राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनें तो सबसे बड़ा फायदा राहुल गांधी को ही होगा, उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना काफी बढ़ जाएगी.

याद रहे, पंजाब के इससे पहलेवाले विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत, राहुल गांधी के साथ ही थे, तब राहुल गांधी लगातार कामयाब होते रहे, पंजाब में कांग्रेस जीती, उसके बाद गुजरात में बीजेपी को तगड़ा सियासी झटका मिला, कर्नाटक में कामयाबी मिली, परन्तु राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के बाद अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बन गए और राहुल गांधी अकेले हो गए, यही वजह है कि लोकसभा चुनाव 2019 में बहुत मेहनत के बावजूद राहुल गांधी को अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली.
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी की सफलता का राज ही यही है कि उनके पास अमित शाह जैसा सक्षम सियासी सारथी है, जबकि राहुल गांधी अकेले हैं.
यदि अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के लिए अमित शाह जैसी सियासी सारथी की भूमिका निभाई, तो राहुल गांधी के पीएम बनने की राह आसान हो जाएगी!

https://twitter.com/i/status/1574043562735345664

https://twitter.com/i/status/1574046777308684290

https://twitter.com/i/status/1572941812184285184

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान: कहा- अब नई पीढ़ी को मिले मौका

प्रदीप द्विवेदीः कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री रखना ही होगा, वरना राजस्थान भी गुजरात बन जाएगा?

गुजरात पे निगाहें, राजस्थान पे निशाना! इसीलिए.... फिर सीएम अशोक गहलोत पर मीडिया अटैक?

अशोक गहलोत को सीएम रहते कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा?

सीएम अशोक गहलोत, पीएम मोदी के रेवड़ी कल्चर वाले बयान पर बोले- क्या फ्री में इलाज गलत है?

Leave a Reply