आज का दिन: रविवार, 11 सितम्बर 2022, श्राद्ध में विविध वस्तुओं के दान का है विशेष महत्व!

आज का दिन: रविवार, 11 सितम्बर 2022, श्राद्ध में विविध वस्तुओं के दान का है विशेष महत्व!

प्रेषित समय :20:12:14 PM / Sat, Sep 10th, 2022

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
श्राद्ध में पितरों की तृप्ति के लिए... उनकी उत्तम गति के लिए... पितृदोष मुक्ति के लिए विविध वस्तुओं के दान का विशेष महत्व है.
श्राद्ध में ऐसी नई वस्तुओं का दान करना चाहिए जो उपयोगी हों, जैसे-जैसे इन वस्तुओं का उपयोग हो वैसे-वैसे उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे.
दान में वस्तु का मूल्य महत्वपूर्ण नहीं है, व्यक्ति की भावना ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए किसी और से तुलना करने या किसी के कहने पर दान करने के बजाय यथाशक्ति समर्पित मन से दान करें.
दान में गेंहू, गुड़, सोना-चांदी, जमीन, गाय, धान, वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं.
दान करते वक्त अपनी भावना व्यक्त करें कि- यह दान ज्ञात/अज्ञात पितरों को तृप्त करे, उन्हें उत्तम गति प्रदान करे तथा पितृदोष से मुक्त करके पितृ उन्हें शुभ आशीर्वाद प्रदान करें!
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज ऑफिस में मंदगति से काम होगा. स्टूडैंट्स का पढ़ाई से ध्यान हटेगा. प्रॉपर्टी से लाभ होगा. असरदार लोगों से लाभ होगा.

वृष राशि:- आज  लोगों से कॉन्टेक्ट बढ़ेगा. मनोरंजन का सुख मिलेगा. डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा.

मिथुन राशि:- आज लोगों से कहासुनी होगी. मांगलिक कार्य में जाएंगे. यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा. सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे.

कर्क राशि:- आज विपरीत लिंग से रुझान बढ़ेगा. जीवनसाथी से ईमानदारी बरतें. स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे.

सिंह राशि:- आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लेन-देन के कारण टेंशन के संकेत हैं. बहसबाज़ी के योग हैं.

कन्या राशि:- आज असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा. पढ़ाई में मन लगेगा. फोन से जरूरी खबर मिलेगी. नई बिज़नैस डील फाइनलाईज़ न करें.

तुला राशि:- आज पैसे की परेशानी सुलझेगी. किसी खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा. पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी.  

वृश्चिक राशि:- आज  थोड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा. नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा. जीवनसाथी व बच्चों संग समय बिताने से खुशी मिलेगी.

धनु राशि:- आज  अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे. स्टूडैंट्स का कंसन्ट्रेशन बढ़ेगा. स्वास्थ्य चिंतित करेगा. प्रॉपर्टी के लंबित मामले हल होंगे.

मकर राशि:- आज  छिटपुट झगड़े सूझ-बूझ से हल होंगे. बुजुर्गों की वजह से चिंता होगी. उलझनें कम होंगी. बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा.

कुम्भ राशि:- आज  बदहज़मी के योग हैं. ऑफिस में विरोधी षड़यंत्र करेंगे. परिजनों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे. मित्रों से झगडे़ निपटेंग .

मीन राशि:- आज असरदार लोगों का साथ मिलेगा. पारिवारिक शांति रहेगी. दुविधावश मुनाफे में अड़चनें आएंगी. अनुभवीजन से सलाह लेंगे.
  *आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453 
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.- 
 - रविवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा                रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- उद्वेग                           पहला- शुभ
दूसरा- चर                             दूसरा- अमृत
तीसरा- लाभ                          तीसरा- चर
चौथा- अमृत                          चौथा- रोग
पांचवां- काल                         पांचवां- काल
छठा- शुभ                              छठा- लाभ
सातवां- रोग                          सातवां- उद्वेग
आठवां- उद्वेग                         आठवां- शुभ
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है. 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 
पंचांग  
रविवार, 11 सितंबर 2022
द्वितीया श्राद्ध
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते26
मास आश्विन
दिन काल12:27:5
तिथि प्रतिपदा - 13:16:51 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद - 08:02:41 तक
करण कौलव - 13:16:51 तक, तैतिल - 24:22:22 तक
पक्ष कृष्ण
योग शूल - 11:59:06 तक
सूर्योदय 06:03:43
सूर्यास्त18:31:36
चन्द्र राशि मीन
चन्द्रोदय 19:22:59
चन्द्रास्त 06:43:00
ऋतु शरद
अभिजित मुहूर्त 11:42 ए एम से 12:31 पी एम
अग्निवास पाताल - 01:14 पी एम तक , पृथ्वी
दिशा शूल पश्चिम
नक्षत्र शूल दक्षिण - 08:02 ए एम तक
चन्द्र वास उत्तर
चन्द्र वास उत्तर
राहु वास उत्तर

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पितृ पूजा या पितर कर्म क्यों करना चाहिए?

हरियाली अमावस के दिन पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी

कुशोत्पाटिनी अमावस 27 को, पितृपक्ष 10 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक

कुंडली में पितृ दोष का सबसे बड़ा कारण

रविवार के दिन उगते हुए सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती

Leave a Reply