आज का दिनः गुरुवार, 8 सितंबर 2022, बृहस्पतिवार के प्रदोष व्रत से शत्रुओं का नाश होता है!

आज का दिनः गुरुवार, 8 सितंबर 2022, बृहस्पतिवार के प्रदोष व्रत से शत्रुओं का नाश होता है!

प्रेषित समय :19:26:05 PM / Wed, Sep 7th, 2022

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  
* शिवकृपा प्राप्त करने के लिए हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत किया जाता है. 
* भोलेनाथ जब प्रसन्न होते हैं तो समस्त दोष समाप्त कर परम प्रसन्नता, परम सुख प्रदान करते हैं! 
* प्रदोष व्रत-पूजा बहुत ही सरल है क्योंकि भोलेनाथ एकमात्र देव हैं जो पवित्र मन से की गई पूजा से ही प्रसन्न हो जाते हैं. 
* शिवोपासना में दुर्लभ मंत्र और कीमती पूजा सामग्री की जरूरत नहीं है, सच्चे मन से... नमः: शिवाय का जाप करें और शिवलिंग पर सर्वसुलभ पवित्र जल चढ़ाएं.  
* सुख का अहसास कराता है- शांत मन और दुख का कारण है- अशांत मन, शिवोपासना से तुरंत मानसिक शांति प्राप्त होती है.
* प्रदोष व्रत में दिनभर निराहार रहकर सायंकाल पवित्र स्नान करने के बाद श्वेत वस्त्रों में शांत मन से भगवान शिव का पूजन किया जाता है. 
* जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार के दोष मिट जाते हंै. 
* इस व्रत के प्रमुख देवता शिव हैं इसलिए उनके साथ-साथ शिव परिवार की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है.
* विभिन्न दिनों के प्रदोष व्रत का अलग-अलग महत्व और प्रभाव होता हैै....
* बृहस्पतिवार के प्रदोष व्रत से शत्रुओं का नाश होता है.
* शुक्रवार प्रदोष व्रत से सौभाग्य की वृद्धि होती है.
* शनिवार प्रदोष व्रत से संतान सुख की प्राप्ति होती है.
* रविवार के दिन प्रदोष व्रत हमेशा स्वस्थ रखता है.
* सोमवार के दिन प्रदोष व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
* मंगलवार को प्रदोष व्रत रखने से ऋण-रोग से मुक्ति मिलती है.
* बुधवार के दिन यह व्रत करने सर्व कामना सिद्धि होती है.
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे. जोश और उत्साह बना रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आवश्यक कार्याें में तेजी लाएं. दिन श्रेष्ठ फलकारक.

वृष राशि:- आज निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा. परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. नए लोगों से भेंट संभव है. दिन सामान्य से शुभ फलकारक.

मिथुन राशि:- आज सामाजिक सरोकारों में रुचि बनी रहेगी. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे. कला अभिरुचि को बल मिलेगा. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. आलस्य से बचें. आवश्यक कार्य जल्द करें.

कर्क राशि:- आज चहुंओर सफलता कारक समय है. इसका अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें. महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. अपनों का सहयोग रहेगा. दिन उत्तम.

सिंह राशि:- आज  तरक्की के राजमार्ग पर सरपट दौड़ने का समय है. संकल्पों को बल मिलेगा. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. दिन भाग्य वर्धक.

कन्या राशि:- आज बड़बोलेपन और दिखावे से बचते हुए कार्याें जल्द पूरा करने की सोच रखें. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. मनोबल ऊंचा बनाए रखें. दिन सामान्य से शुभ.

तुला राशि:- आज स्वयं को अंडर इस्टीमेट न करें. आर्थिक मामलों में शीघ्रता करें. निजी जीवन में आदर्श और विश्वास को बल मिलेगा. मित्र भरोसेमंद रहेेंगे. दिन शुभ.

वृश्चिक राशि:- आज जीतने की आदत बनाए रखें. कामकाज उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सहजता और अनुकूलता से सृजन को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेंगे. दिन उत्तम.

धनु राशि:- आज धर्म मनोरंजन और भ्रमण के साथ कामकाज में भी रुचि रहेगी. पेशेवर बेहतर करेंगे. संपर्काें का लाभ मिलेगा. तेजी बनाए रखें. दिन उत्तम फलकारक.

मकर राशि:- आज सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. लंबित मामलों में पुन: जुट जाने का समय है. तैयारी पर ध्यान दें. पूर्व की बातों को भुलाना बेहतर होगा. दिन सामान्य से शुभ.

कुम्भ राशि:- आज  सक्रियता और समझदारी से शुभता को बल मिलेगा. साथी की बातों को ध्यान से सुनें. आवश्यक कार्य जल्द करने की कोशिश करें. दिन शुभ फलकारक.

मीन राशि:- आज जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने का प्रयास करें. व्यर्थ अड़चनें बनी रहने की आशंका है. खर्च अनियंत्रित रह सकता है. मीठा बोलें. दिन सामान्य से शुभ.
* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.
- गुरुवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- शुभ                          पहला- अमृत
दूसरा- रोग                            दूसरा- चर
तीसरा- उद्वेग                       तीसरा- रोग
चौथा- चर                            चौथा- काल
पांचवां- लाभ                       पांचवां- लाभ
छठा- अमृत                        छठा- उद्वेग
सातवां- काल                       सातवां- शुभ
आठवां- शुभ                       आठवां- अमृत

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 
- पंचांग-
गुरुवार, 8 सितंबर  2022
थिरुवोणम
प्रदोष व्रत
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते23
मास भाद्रपद
दिन काल12:32:53
तिथि त्रयोदशी - 21:04:37 तक
नक्षत्र श्रवण - 13:46:18 तक
करण कौलव - 10:35:14 तक, तैतिल - 21:04:37 तक
पक्ष शुक्ल
योग अतिगंड - 21:40:15 तक
सूर्योदय 06:02:15
सूर्यास्त 18:35:09
चन्द्र राशि मकर - 24:39:50 तक
चन्द्रोदय 17:32:00
चन्द्रास्त 28:30:00
ऋतु शरद
अभिजित मुहूर्त 11:43 ए एम से 12:33 पी एम
अग्निवास पृथ्वी
दिशा शूल दक्षिण
चन्द्र वास दक्षिण - 12:39 ए एम, सितम्बर 09 तक
पश्चिम - 12:39 ए एम, सितम्बर 09 से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास दक्षिण
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्.
सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।

भावार्थ...  https://www.youtube.com/watch?v=G4Hk3q5VVbw

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

भगवान श्री कृष्ण के प्राणों की अधिष्ठात्री देवी कही जाने वाली राधाष्टमी व्रत 4 सितम्बर 2022 को

महालक्ष्मी व्रत प्रारम्भ शनिवार, 3 सितम्बर 2022 से

हरितालिका तीज व्रत करने की विधि एवं मुहूर्त

Leave a Reply