क्या रात में अक्सर खुल जाती है आपकी नींद, इन चीजों का रखें ध्यान

क्या रात में अक्सर खुल जाती है आपकी नींद,  इन चीजों का रखें ध्यान

प्रेषित समय :10:21:48 AM / Thu, Sep 1st, 2022

कई लोगों की नींद रात में अचानक खुल जाती है और फिर उन्हें रातभर नींद नहीं आती है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि ऐसा होना सामान्य है या फिर ये असामान्य है। दरअसल, इसके पीछे कई आम कारण भी हो सकते हैं, जैसे बुरे सपने का आना, वॉशरूम जाने के लिए आँख का खुलना या फिर प्यास लगना। लेकिन अगर आपके नींद न आने का कारण इनमें से कोई भी नहीं है, तो फिर ये चिंता का विषय हो सकता है। दरअसल, शरीर को आराम के लिए नींद का आना बहुत जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं नींद खुलना सामान्य है या नहीं और इसका क्या मतलब हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स और स्वास्थ्य मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि आधी रात के दौरान जागना पूरी तरह से सामान्य है, यहां तक ​​कि यदि आपको ऐसा बार-बार होता है, तो भी ये सामान्य हो सकता है। यदि आप कोई आवाज सुनकर उठते हैं या वॉशरूम जाने के लिए उठते हैं, तो ये सामान्य होता है।

ऐसे में होती है चिंता की बात- अगर आपको रात में बार-बार नींद आने के बाद भी बार-बार आंख खुल जाती है, तो ये चिंता का विषय हो सकता है। इसके साथ ही यदि आपको वापस सोने में 30 मिनट से ज्यादा लग रहे हैं, तो भी ये एक चिंता का विषय है। ऐसे में आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है।

इन बातों का ध्यान रखें-  यदि आपको नींद न आने की समस्या हो रही है, तो उसके लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके बेडरूम का तापमान सामान्य हो। कई शोधों में यह सामने आ चुका कि अगर कमरा ज्यादा गर्म हो, तो बुरे सपने आते हैं। इसके अलावा रात को ज्यादा पानी पीकर सोना भी नींद में खलल डाल सकता है। 

कमरे की लाइट का रखें ध्यान- अच्छी नींद के लिए कमरे की लाइट का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सोते समय कमरे की लाइट को जितना डिम रखेंगे, उतनी जल्दी और अच्छी नींद आएगी।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply