अभिमनोजः सीएम भूपेश बघेल की चुनौती.... नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद बोलो, राष्ट्रभक्ति प्रमाण पत्र कांग्रेस देगी?

अभिमनोजः सीएम भूपेश बघेल की चुनौती.... नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद बोलो, राष्ट्रभक्ति प्रमाण पत्र कांग्रेस देगी?

प्रेषित समय :07:55:27 AM / Fri, Aug 19th, 2022

नजरिया. पल-पल इंडिया में कई बार कहा गया है कि.... राजनीतिक फायदे के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गांधीजी का नाम लेते हैं, लेकिन गोडसे पर खामोश रहते हैं?

इस बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बीजेपी पर शब्दबाण चलाते हुए कहा कि- एक बार नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद बोल कर बता दो, आपके राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र कांग्रेस दे देगी!

खबर है कि रायपुर के गांधी मैदान में आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की गौरव यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि- बहुत अच्छा लगता है जब दोरंगियों के हाथ में तिरंगा दिखाई देता है, बहुत अच्छा लगता है, जिनके कार्यालय में दशकों तक तिरंगा नहीं फहरा था आज तिरंगा लहरा रहा है, बहुत अच्छा लगता है जिनके डीपी में तिरंगा नहीं था, अब उनके डीपी में तिरंगा नजर आ रहा है, देशभक्ति के लिए इनके प्रमाण देने की जरूरत नहीं है, लेकिन इनको प्रमाण देने की आवश्यकता है, हमें प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है, देश की आजादी के लिए हमारे पुरखों ने अपना खून, अपना पसीना इस धरती पर बहाया है, लेकिन ये लोग देश को बांटने में लगे थे, समाज को बांटने में लगे थे, अंग्रेजों की दलाली करने में लगे थे, ये हमें देश भक्ति सिखाएंगे?

सीएम भूपेश बघेल ने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि- आप गांधी को अपना रहे है, चरखा, चश्मा और लाठी को अपना रहे हैं, सरदार पटेल और तिरंगा झंडा को अपना रहे हैं, यह सब देख कर बहुत अच्छा लगता है, लेकिन एक बात मैं भाजपा और संघ के लोगों से कहना चाहता हूं, एक बार तो नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद बोल दो, एक बार नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद बोल कर बता दो, आपके राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र कांग्रेस दे देगी, ये लोग एक ओर नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाते हैं, उसकी पूजा करते हैं, दूसरी ओर गांधी को अपनाने की बात करते हैं तो यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा?

सीएम भूपेश बघेल का कहना था कि- महात्मा गांधी ने देने के अलावा कभी लेने का काम नहीं किया, देश की खातिर सब कुछ उन्होंने त्याग किया, अपने घर बार छोड़कर आश्रम में रहने लगे, देश में सांप्रदायिक सौहार्द्र बना रहे, इसलिए उन्होंने अपने प्राणों की भी आहुति दी है, हे राम... कहते हुए अपने प्राण त्यागे, उस संत को बदनाम करने में लगे हो?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मोदी टीम केवल राजनीतिक फायदे के लिए गांधीजी, सरदार पटेल आदि के नाम लेती रहती है, लेकिन उनके सिद्धांत, विचारधारा आदि से परहेज करती है, यही वजह है कि गोडसे के खिलाफ उनके मुंह से कभी एक शब्द नहीं निकलता है!
https://twitter.com/i/broadcasts/1dRKZlYneQXJB

साहेब! गांधीजी का मुखौटा उतारकर कभी गोडसे पर भी मन की बात हो जाए? 
https://twitter.com/PalpalIndia/status/1444128337832464384

मोदी का गुजरात मॉडल.... चोरने कहो- चोरी करो, शाहुकारने कहो- जागता रहो?
https://twitter.com/PalpalIndia/status/1559938767326064640
https://palpalindia.com/2022/08/17/gujrat-modi-gujrat-model-steal-moneylender-Minister-Hardeep-Singh-Puri-tweet-news-in-hindi.html

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अभिमनोजः हमर तिरंगा अभियान! सीएम भूपेश बघेल का हर बार कुछ अलग अंदाज होता है?

अभिमनोजः यही फर्क है.... सीएम योगी और पीएम मोदी में?

अभिमनोजः बीजेपी सांसद का बीजेपी सरकार से सवाल- सरकारी खजाने पर पहला हक किसका है?

अभिमनोजः भूपेश बघेल बोले- अंग्रेजों के प्रति समर्पित मुखबिरों के होते हुए भी स्वतंत्रता आंदोलन सफल हुआ?

अभिमनोजः भूपेश बघेल.... जितने एयरपोर्ट हैं, बिक गए हैं, कौन खरीद रहा है? हम दो, हमारे दो!

Leave a Reply