रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, हुई मौत

रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, हुई मौत

प्रेषित समय :11:20:21 AM / Wed, Jul 20th, 2022

रांची. झारखंड में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि खुलेआम पुलिसवालों की हत्या कर दी जाती है। जी हां! राजधानी रांची में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला सब इंस्पेक्टर को अपराधी ने कुचल दिया और फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 3 बजे रांची के तुपुदाना ओपी की इंचार्ज संध्या टोपनो वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी संध्या के ऊपर चढ़ा दी और फरार हो गया। जिसके बाद आनन-फान में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार 
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आरोपी को पकड़ लिया गया। रांची के एसपी सिटी अंशुमान कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ ही उसकी गाड़ी भी सीज कर दी गई है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply