झारखंड: केवल 40 रुपये में गांव में रहने वाले वैद्य कर रहे महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों का इलाज

झारखंड: केवल 40 रुपये में गांव में रहने वाले वैद्य कर रहे महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों का इलाज

प्रेषित समय :13:36:29 PM / Sat, Jul 2nd, 2022

रांची. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटनों के दर्द से थोड़े परेशान हैं और घुटनों के दर्द का इलाज देश या विदेश के किसी महंगे अस्पताल में न कराकर रांची के पास स्थित जंगल में एक स्थानीय वैद्य से करवा रहे हैं. बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी रांची से सटे एक गांव में पेड़ के नीचे बैठकर इलाज करने वाले वैद्य से अपना उपचार करा रहे हैं.

वहीं वैद्य बंधन सिंह खरवार का कहना है कि जब महेंद्र सिंह धोनी उनसे इलाज करवाने पहुंचे तो उन्हें भी यह जानकारी नहीं थी कि उनके सामने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बैठे हैं. उन्होंने बताया कि टीवी पर नजर आने और सामने दिखने में काफी अंतर होता है. जंगली जड़ी-बूटियों की मदद से महेंद्र सिंह धोनी का पारंपरिक इलाज करने वाले वैद्य बंधन सिंह खरवार कहते है कि वह प्रत्येक मरीज की तरह धोनी से भी दवा की एक खुराक के लिए 40 रुपए का शुल्क लेते हैं.
 
अपना उपचार कराने महेंद्र सिंह धोनी बिना किसी तामझाम के साथ सामान्य मरीज की तरह रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में पहुंचते हैं. बताया जाता है कि धोनी घुटनों के इलाज के लिए हर चार दिन पर यहां पहुंचते हैं. ऐसे में धोनी के आते ही फैन्स की काफी भीड़ जुटने लगती है. इसलिए अब वह गांव पहुंचकर गाड़ी में ही बैठे रहते हैं, जहां उन्हें दवा की खुराक दी जाती है. जानकारी के अनुसार धोनी पिछले एक महीने से जंगल में इलाज करवाने पहुंच रहे हैं. ऐसे में इस दौरान गांव के कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई हैं.

महेंद्र सिंह धोनी लापुंग के गलगली धाम में देसी गाय के दूध, पेड़ की छाल और कई जड़ी बूटियों से बना दवा पी रहे हैं. बताया जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता भी इस वैद्य के यहां से इलाज करा चुके हैं. वैद्य का कहना है कि उनके यहां सुबह से ही लोग पहुंचने लगते हैं. यहां झारखंड के अलावा दिल्ली, मुंबई कोलकाता और छत्तीसगढ़ से भी लोग इलाज करने पहुंचते हैं. वैद्य बंधन सिंह खरवार की बनाई दवा पीने से जोड़ों और का दर्द बिलकुल ठीक हो जाता है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

झारखंड: पति को नींद की दवा खिलाकर पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, प्रेमी के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम, गिरफ्तार

झारखंड: गिरिडीह में सांप्रदायिक तनाव, हिंदुओं के 150 मकानों-दुकानों पर बिकाऊ है के पोस्टर

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु होंगी एनडीए की ओर से राष्ट्रपति केंडीडेट, बीजेपी संसदीय बोर्ड बैठक के बाद ऐलान

झारखंड: रांची हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत, अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद

झारखंड के गुमला में दुष्कर्म के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने जिंदा जलाया, एक की मौत

Leave a Reply