आज का दिनः बुधवार 25 मई 2022, हर मनोकामना पूरी करते हैं महावीर हनुमान के बारह नाम!

आज का दिनः बुधवार 25 मई 2022, हर मनोकामना पूरी करते हैं महावीर हनुमान के बारह नाम!

प्रेषित समय :19:17:19 PM / Tue, May 24th, 2022

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  

* महावीर हनुमान मन से की गई हर प्रार्थना से प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन वर्ष के बारह महीने सुरक्षा और हर मनोकामना पूर्ण करने के लिए बजरंग बली के बारह नामों का विशेष महत्व है. ये नाम हैं...

* 1. हनुमान, 2. अंजनी सुत, 3. वायुपुत्र, 4. महाबल, 5. रामेष्ट, 6. फाल्गुनसखा, 7. पिंगाक्ष, 8. अमित विक्रम, 9. उदधिक्रमण, 10. सीताशोकविनाशन, 11. लक्षमणप्राणदाता, 12. दशग्रीवदर्पहा.

* महावीर हनुमान भक्त कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने से पूर्व इन बारह नामों का स्मरण करें, कार्य सफल होंगे.

* सुरक्षा के लिए भोजपत्र पर अष्टगंध से लिखकर इसे धारण कर सकते हैं.

* ये बारह नाम... प्रात:काल दीर्घायु प्रदान करते हैं, दोपहर में धन प्रदान करते हैं तो रात्रि में शत्रु नाश करते हैं.

* सर्व मनोकामना पूरी करने के लिए इन बारह नामों का नित्य तीनों समय जाप करना चाहिए.

- आज का राशिफल- 

मेष राशि:- आज वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा. खर्चों में वृद्धि होगी. 

वृष राशि:- आज अपनी भावनाओं को वश में रखें. धैर्यशीलता में कमी रहेगी. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे. वस्‍त्रों पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है.

मिथुन राशि:- आज आत्‍म संयत रहें. क्रोध के अतिरेक से बचें. कार्यक्षेत्र में व्‍यवधान आ सकते हैं. लेकिन आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे. 

कर्क राशि:- आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी. अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं. कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति हो सकती है.

सिंह राशि:- मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे. मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी. लेकिन बातचीत में संतुलित रहें. वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा.

कन्या राशि:- आज मन अशांत रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें. भाइयों का विरोध रहेगा. 

तुला राशि:- आज मानसिक शांति रहेगी. आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. लेकिन आय में अवरोध आ सकते हैं.

वृश्चिक राशि:- आज धैर्यशीलता में कमी आएगी. मन अशांत रहेगा. उच्‍च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं. 

धनु राशि:- आज आलस्‍य में वृद्धि होगी. रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे. स्‍वभाव में चिड़चिड़पन हो सकता है. संतान सुख में वृद्धि होगी. 

मकर राशि:- आज मन अशांत रहेगा. पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं. रहन-सहन में असहज रहेंगे. स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

कुम्भ राशि:- आजमानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है. जीवन साथी का सहयोग मिलेगा. संचित धन में कमी आ सकती है.

मीन राशि:- आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे. संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- बुधवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा

पहला- लाभ                       पहला- उद्वेग

दूसरा- अमृत                       दूसरा- शुभ

तीसरा- काल                      तीसरा- अमृत

चौथा- शुभ                         चौथा- चर

पांचवां- रोग                    पांचवां- रोग

छठा- उद्वेग                      छठा- काल

सातवां- चर                             सातवां- लाभ

आठवां- लाभ                        आठवां- उद्वेग

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.

* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.

* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग  

बुधवार, 25 मई 2022

तेलुगु हनुमान जयन्ती

शक सम्वत1944   शुभकृत

विक्रम सम्वत2079

काली सम्वत5123

प्रविष्टे / गत्ते11

मास ज्येष्ठ

दिन काल13:44:39

तिथि दशमी - 10:34:06 तक

नक्षत्र उत्तराभाद्रपद - 23:19:57 तक

करण विष्टि - 10:34:06 तक, बव - 22:40:45 तक

पक्ष कृष्ण

योग प्रीति - 22:43:47 तक

सूर्योदय 05:25:45

सूर्यास्त 19:10:24

चन्द्र राशि मीन

चन्द्रोदय 26:55:00

चन्द्रास्त 14:33:59

ऋतु ग्रीष्म

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

अग्निवास पाताल - 10:32 ए एम तक ,पृथ्वी

दिशा शूल उत्तर

चन्द्र वास उत्तर

राहु वास दक्षिण-पश्चिम

जय श्रीराम! मंगल दोष से मुक्ति के लिए क्या करें?

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आज का दिनः सोमवार 23 मई 2022, जीवन में संपूर्ण सुख के लिए... शिवोपासना!

आज का दिनः शनिवार 21 मई 2022, हनुमानजी के भक्तों को कभी परेशान नहीं करते हैं- शनिदेव!

आज का दिनः रविवार, 22 मई 2022, जीवन में खुशियों के लिए बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की पूजा करें...

Leave a Reply