कमलनाथ ने कांग्रेस वर्कर्स को दी नसीहत कहा- चुनाव कैसे लड़ें भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें

कमलनाथ ने कांग्रेस वर्कर्स को दी नसीहत कहा- चुनाव कैसे लड़ें भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें

प्रेषित समय :10:59:20 AM / Sat, May 21st, 2022

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें कि चुनाव कैसे लड़ें और पार्टी का काम करने के लिए कैसे पहल करें। शुक्रवार को भोपाल में पार्टी कार्यालय में राज्य इकाई के पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव हारने का एकमात्र कारण यह है कि उसके कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए कहना पड़ता है। भगवा पार्टी के साथ ऐसा नहीं है।

कमलनाथ ने कहा, "आपको खुद काम करना होगा। भाजपा में कोई यह बताने नहीं जाता कि उन्हें इधर-उधर जाना है, फलाना काम करना है। भाजपा कार्यकर्ता इसे अपने दम पर करते हैं। वहीं, कांग्रेस में एकमात्र कमी यह है कि लोग इंतजार करते रहते हैं कि कोई उन्हें बताए कि क्या करना है।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ने की बात करते समय भाजपा संगठन की रणनीति और प्रबंधन की भी सराहना की और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, “हमारी प्रतिस्पर्धा न केवल भाजपा के साथ है, बल्कि भाजपा संगठन के साथ है। अगर हम हारते हैं तो यह भाजपा नहीं, बल्कि संगठन है जो हमें हराता है। अगर हम भी ठान लें तो कांग्रेस को कोई नहीं रोक सकता।''

उन्होंने कहा, ''हमारी पार्टी के नेता वार्ड तक का चुनाव हार जाते हैं। इसके बाजवूद बड़ी-बड़ी मालाएं लेकर आते हैं। जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। यह बड़े जिंदबाद के नारे नहीं चाहिए।'' उन्होंने कहा कि इसी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ता है। हम चाहेंगे कि हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूत हो जाएं, फिर कांग्रेस को कोई रोक नहीं पाएगा। आपको बता दें कि वह भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कांग्रेस विधायक की शादी में तीर-कमान लेकर झूमे सीएम शिवराज, दूल्हे को आर्शीवाद देने पूर्व सीएम कमलनाथ पहुंचे

कमलनाथ का बड़ा वादा, एमपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन करेंगे लागूूू

कमलनाथ ने सिंधिया को हराने रची थी साजिश, बाहर के नेताओं को बुलाया था: ओपीएस भदौरिया

एमपी कांग्रेस में बड़़ा बदलाव: कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़़ा, गोविंद सिंह को कमान

Leave a Reply