यात्रा करने से पहले रेल यात्री ध्यान दें: मदनमहल स्टेशन पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई गाडिय़ाँ प्रभावित

यात्रा करने से पहले रेल यात्री ध्यान दें: मदनमहल स्टेशन पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई गाडिय़ाँ प्रभावित

प्रेषित समय :18:21:19 PM / Sat, Mar 12th, 2022

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा अधोसंरचना के कार्य को गति प्रदान करने के लिए तीव्र गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी के अंतर्गत जबलपुर मण्डल के मदनमहल स्टेशन पर किये जा रहे प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तारतम्य में कुछ गाडिय़ों को निरस्त करने तथा कुछ गाडिय़ों के मदनमहल स्टेशन पर ठहराव को अस्थायी रूप से कुछ दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है.
  
यह गाडिय़ां की गई हैं निरस्त

1- गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 11117/11118 इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 14.03.2022 से 17.03.2022 तक दोनों दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.

2- गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 14.03.2022 से 16.03.2022 तक तथा गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 15.03.2022 से 17.03.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.

3- गाड़ी संख्या 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू स्पेशल दिनांक 15.03.2022 से 17.03.2022 तक दोनों दिशाओं में अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.

4) गाड़ी संख्या 05705/05706 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 15.03.2022 से 17.03.2022 तक तथा गाड़ी संख्या 05703 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 13.03.2022 से 17.03.2022 तक और गाड़ी संख्या 05704 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 14.03.2022 से 18.03.2022 तक दोनों दिशाओं में अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.

यह गाडिय़ां मदनमहल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी

प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिनांक 14.03.2022 से 16.03.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15017/15018 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12853 दुर्ग-भोपाल एक्सप्रेस, 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस, 12159 नागपुर-जबलपुर एक्सप्रेस, 13201/13202  पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस, 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस मदन महल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी.

इसी प्रकार दिनांक 15.03.2022 से 17.03.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस, 12854 भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस, 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस, 12062/12061 जबलपुर-रानी कमलापति-जबलपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12160 जबलपुर-नागपुर एक्सप्रेस, 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 22177 छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस मदनमहल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी.

इसके अतिरिक्त दिनांक 16.03.2022 एवं 17.03.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस तथा दिनांक 14.03.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल मदन महल स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

यह गाडिय़ां की गईं री-शेड्यूल

गाड़ी संख्या 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू ट्रेन के निरस्त होने के कारण दिनांक 15.03.2022 से 17.03.2022 तक गाड़ी संख्या 06622 कटनी-बीना मेमू स्पेशल ट्रेन कटनी स्टेशन से अपने निर्धारित समय 12.00 बजे से 02 घंटे रीशेड्यूल होकर गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी. रेल यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आयरन ओर से भरी मालगाड़ी ओडिशा में डिरेल, किरंदुल-विशाखपट्टनम मार्ग पर 6 डिब्बे पटरी से उतरे

दांत के दर्द को कुछ ही समय में कम कर देते हैं ये घरेलू नुस्खे

जबलपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू, पमरे महाप्रबंधक द्वारा जायजा लिया गया

रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेनों में अब मिलेंगे, कंबल, तकिए और चादर

शाकिब अल हसन ने मांगा ब्रेक, बोर्ड ने घरेलू लीग से ही कर दिया बाहर

जबलपुर रेल मंडल के आशीष यादव टिकट चैकिंग में पूरे देश में अव्वल, 1.70 करोड़ रुपए यात्रियों से वसूले

Leave a Reply