पेरु में 800 साल पुरानी ममी की खोज, पास में रखे हुए थे सब्जियां और औजार

पेरु में 800 साल पुरानी ममी की खोज, पास में रखे हुए थे सब्जियां और औजार

प्रेषित समय :10:00:52 AM / Sat, Nov 27th, 2021

पेरू. विशेषज्ञों की एक टीम ने पेरू के केंद्रीय तट पर कम से कम 800 साल पुरानी एक ममी खोजी निकाली है. टीम के विशेषज्ञों में से एक ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार ममी अवशेष उस संस्कृति के व्यक्ति के थे जो दक्षिण अमेरिकी देश के तट और पहाड़ों के बीच विकसित हुई थी.

आर्कीआलजिस्ट पीटर वान डेलन लूना ने कहा कि ममी लीमा क्षेत्र में खोजी गई थी. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खोजी गई ममी, महिला की है या पुरुष की.

स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ सैन मार्कोस के वैन डालन लूना ने कहा,' ममी की मुख्य विशेषता यह है कि पूरे शरीर को रस्सियों से बांधा गया था और हाथों से चेहरा ढंका हुआ था.यह स्थानीय अंतिम संस्कार के नियम का हिस्सा होगा.' उन्होंने कहा कि अवशेष एक ऐसे व्यक्ति के हैं जो देश के उच्च अंडियन क्षेत्र में रहता था रेडियोकार्बन डेटिंग के जरिए ही सही समय का अंदाजा लगाया जा सकता है.

लीमा शहर के बाहरी इलाके में भूमि के नीचे बनी एक संरचना में यह ममी मिली. उन्होंने कहा कि मकबरे में चीनी मिट्टी की चीज़ें, सब्जियों के अवशेष और पत्थर के औजार भी रखा गया था. पेरू इंका साम्राज्य से पहले और बाद में विकसित संस्कृतियों के सैकड़ों आर्कियोलॉजिक स्थानों का घर है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पहली अमेरिकी महिला, जिसे 85 मिनट के लिए मिलीं राष्ट्रपति की शक्तियां

रोज़ाना अपनी पेशाब पीती है अमेरिकी महिला, चेहरे और बालों पर लगाने के भी बताए फायदे

अमेरिकी हथियारों के साथ तालिबान ने किया शक्ति प्रदर्शन, सैन्य परेड के साथ काबुल के आसमान में उड़ाए हेलीकॉप्टर

अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

म्यांमार की कोर्ट ने दी अमेरिकी पत्रकार को 11 साल की सजा, देशद्रोह और आतंकवाद फैलाने का दोष सिद्ध

Leave a Reply