आज का दिन: गुरुवार, 25 नवंबर, 2021, अंकों के जोड़ से सुधारिए भाग्य की गणित!

आज का दिन: गुरुवार 25 नवंबर 2021, अंकों के जोड़ से सुधारिए भाग्य की गणित!

प्रेषित समय :19:58:07 PM / Wed, Nov 24th, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
* हर व्यक्ति के जीवन में अंकों का बड़ा महत्व है... इसकी गणना करने के भी अलग अलग तरीके हैं लेकिन सबसे सही होता है लकी नंबर को लेकर स्वयं का अनुभव!
* वैसे एक से लेकर नौ तक के अंक अलग-अलग ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा इनमें से कुछ कारक अंक होते हैं, कुछ अकारक और कुछ सम!
* अंकों के अकारकत्व को कम करने के लिए अंकों का जोड़ बेहद उपयोगी है.
* यदि किसी का पांच अंक लकी नंबर है तो वह किसी भी अंक के साथ जोड़ बिठा कर पांच के अंक में बदल सकता है... एक के अंक को पांच में बदलने के लिए चार को, दो को बदलने के लिए तीन को, तीन को बदलने के लिए दो को और चार को बदलने के लिए एक को  जोड़ना होगा उसी तरह छह को पांच में बदलने के लिए आठ अंक, सात को बदलने के लिए सात अंक, आठ को बदलने के लिए छह अंक तो नौ को पांच में बदलने के लिए पांच अंक जोड़ना होगा... यह संयोग शुभत्व की वृद्धि करने में सहायक है.
* ऐसे होगा उपयोग... यदि किसी पांच लकी अंक वाले को तीन अंक नहीं जमता है और उसे पीले रंग का शर्ट लेना है तो उसे ऐसा शर्ट लेना चाहिए जिसमें दो अंक का सफेद रंग भी साथ हो अर्थात सफेद धारी वाला पीला शर्ट, पीला-सफेद शर्ट!
* इसी तरह वह गुरु की अंगुली में मोती धारण करके भाग्य वृद्धि कर सकता है!

- आज का राशिफल -

मेष राशि:- आज उपलब्धियों को करीबियों के संग साझा कर सकते हैं. घर परिवार में मंगलमय वातावरण बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में सभी सहयोगी होंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं. दिन उत्तम.

वृष राशि:- आज  भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठायें. आपको अनदेखा करना कठिन होगा. सक्रियता और समझ से सब प्रभवित रहेंगे. ईश्वर को धन्यवाद देना न भूलें. धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे.

मिथुन राशि:- आज  जिन लोगों में जितना अधिक दया भाव होता है उन्हें उतना ही अधिक स्नेह और आदर मिलता है. अनुशासन पर जोर दें. गोपनीयता और गरिमा का खयाल रखें. दिन सामान्य फलकारक.

कर्क राशिः   आज  निजी प्रयासों में बेहतर रहेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. मित्रों से भेंट होगी. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा. साझा कोशिशों को बल मिलेगा. दिन शुभकारक.

सिंह राशिः   आज  पहले मेहनत करना होती है तब लाभ की प्राप्ति होती है. पेशेवरता पर जोर देने की जरूरत है. स्वयं पर भरोसा रखें. व्यर्थ के प्रलोभनों से बचें. दिन सामान्य फलकारक.

कन्या राशि:- निसंकोच आगे बढ़ें. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगीं. भेंट मुलाकात में रूचि रहेगी. आस्था और विश्वास से स्वयं को आगे रखेंगे. पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी. प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. दिन शुभ.

तुला राशि:- आज  सुख की चाहत रखें और उसमें सब की हिस्सेदारी का भी ध्यान रखें. स्वार्थपरता से कोई कार्य न करें. असहजता अनुभव कर सकते हैं. दिन सामान्य फलकारक.

वृश्चिक राशि:- आज  साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. दुनिया से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने लिए चाहते हैं. शुभता को बढ़ावा मिलेगा. सक्रिय रहें.

धनु राशि:- आज अपनों का सहयोग-समर्थन बना रहेगा. जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं. किसी के प्रति पूर्वाग्रह न रखें. निर्णय क्षमता बढ़ेगी. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. दिन शुभकारक. दिनचर्या अनुशासित रखें.

मकर राशि:- आज  सहज सुखद वातावरण में स्वयं को उत्साही और ऊर्जावान अनुभव करेंगे. नए लोगों से मिलना और मित्र बनाना भायेगा. पूछपरख बढेगी. दिन मंगलकारक. बड़ी सोच रखें.

कुम्भ राशि:- आज  कार्यों में व्यस्तता भी सुखदायक होती है. कामकाज में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. दिन सामान्य फलकारक.

मीन राशि:- वआज  कारोबारी चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. महत्वूर्ण कार्यों के लिए पत्राचार पर जोर दें. लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा. संपर्क और मेलजोल में रूचि रहेगी. प्रेम में सफलता. दिन श्रेष्ठ.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- गुरुवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- शुभ                          पहला- अमृत
दूसरा- रोग                            दूसरा- चर
तीसरा- उद्वेग                      तीसरा- रोग
चौथा- चर                            चौथा- काल
पांचवां- लाभ                        पांचवां- लाभ
छठा- अमृत                         छठा- उद्वेग
सातवां- काल                        सातवां- शुभ
आठवां- शुभ                        आठवां- अमृत

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

- पंचांग-
गुरुवार, 25 नवंबर, 2021
शक सम्वत1943   प्लव
विक्रम सम्वत2078
काली सम्वत5122
प्रविष्टे / गत्ते10
मास मार्गशीर्ष
दिन काल10:33:10
तिथिषष्ठी - 28:44:38 तक
नक्षत्रपुष्य - 18:49:34 तक
करणगर - 15:59:40 तक, वणिज - 28:44:38 तक
पक्षकृष्ण
योगशुक्ल - 07:55:43 तक
सूर्योदय06:51:16
सूर्यास्त17:24:26
चन्द्र राशिकर्क
चन्द्रोदय22:17:00
चन्द्रास्त11:39:59
ऋतु हेमंत
अभिजित मुहूर्त 11:35 ए एम से 12:19 पी एम
अग्निवास पृथ्वी
दिशा शूल दक्षिण
चन्द्र वास उत्तर
राहु वास दक्षिण

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दीपावली: अमावस और स्थिर लग्न मे पूजन कर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें

महानवमी पूजन का शुभ मुहूर्त एवं हवन विधि

नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व

नवरात्र में मां दुर्गा के नवस्वरूपों का विशेष पूजन और अर्चन

Leave a Reply