आज का दिन- सोमवार 22 नवंबर 2021, जीवन में संपूर्ण सुख के लिए... शिवोपासना!

आज का दिन- सोमवार 22 नवंबर 2021, जीवन में संपूर्ण सुख के लिए... शिवोपासना!

प्रेषित समय :20:11:10 PM / Sun, Nov 21st, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

जब पवित्र मन से मन के देव महादेव शिव की पूजा करते हैं तो वे सबसे जल्दी प्रसन्न होते हैं. जीवन में सुख दो तरह के होते हैं- भौतिक सुख और आध्यात्मिक सुख! विष्णुदेव भौतिक सुख प्रदान करते हैं तो भोलेनाथ आध्यात्मिक सुख प्रदान करते हैं. भौतिक सुख महत्वकांक्षा बढ़ानेवाला होता है  तो आध्यात्मिक सुख संतोष प्रदान करनेवाला होता है.

क्योंकि परम सुख व्यक्ति के अंदर मौजूद होता है इसलिए अदृश्य होते हुए भी आध्यात्मिक सुख सर्वश्रेष्ठ होता है जबकि भौतिक सुख दिखने के बावजूद समय सीमा में बंधा हुआ होता है. 
यदि पलंग भौतिक सुख है तो नींद आध्यात्मिक सुख, यदि चश्मा भौतिक सुख है तो दृष्टि आध्यात्मिक सुख, यदि अच्छा स्वास्थ्य आध्यात्मिक सुख है तो अच्छा अस्पताल भौतिक सुख! 
भौतिक सुख आध्यात्मिक सुख के सुप्रभाव में वृद्धि तो कर सकता है लेकिन आध्यात्मिक सुख के बगैर भौतिक सुख व्यर्थ है!

भौतिक सुख का भोग आध्यात्मिक सुख की शुभ स्थिति पर निर्भर करता है. इसलिए नियमित शिवोपासना इंसान को संपूर्ण सुख प्रदान करनेवाली है, तन का सुख, मन का संतोष प्रदान करनेवाली है. 

जीवन में हर क्षण शिवोपासना के लिए सर्वोत्तम है... महाशिवरात्रि, श्रद्धालुओं को प्रतिवर्ष शिवजी को प्रसन्न करने का शुभ अवसर प्रदान करती है... मासिक शिवरात्रि शिवभक्तों को प्रतिमाह शिवोपासना का सुख देती हंै... श्रावण मास, संपूर्ण माह शिवपूजा के लिए है... प्रति पखवाड़े प्रदोष पर शिवोपासना का सुंदर अवसर मिलता है, तो... सोमवार, प्रति सप्ताह भोलेनाथ की आराधना का प्रमुख दिन होता है, इसलिए... नियमित शिवपूजा नहीं कर पाएं, तो हर सोमवार को... हर-हर महादेव... का लाभ अवश्य लें!

- आज का राशिफल -

मेष राशि:- मेष राशि के जातक छुट्टी का फायदा उठाते हुए कामकाज के बजाय मनोरंजन की तरह ज्यादा फोकस करेंगे. साथ ही साथ अपने कामकाज से संबंधित जरूरी जानकारियां भी जुटाने का प्रयास करेंगे. फाइनेंस के मामले में दिन अच्छा है. कुछ जातक उधारी वसूलने के लिए घर से बाहर का रुख कर सकते हैं.

वृष राशि:- वृष राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है. भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षित निवेश के लिए प्रयासरत रहेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा.

मिथुन राशि:- मिथुन राशि के जातकों कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी. मीडिया पब्लिकेशन से जुड़े हुए जातकों को भी अपने काम से लाभ होने की संभावना बन रही है. अपनी समझदारी पूर्ण बातचीत के द्वारा लोगों से अपने काम करवाने में कामयाब रहेंगे. रुपये-पैसों के मामले में भी दिन अच्छा है. उम्मीद से अधिक धन प्राप्ति के योग बनते हैं.

कर्क राशि:- कर्क राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में कुटुंबीजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. उनके अनुभव का लाभ लेकर कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ गूढ़ बातों को आप समझ पाएंगे जो कि आगे जाकर लाभदायक सिद्ध होगी. आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है. प्राप्त धन को संचित करने में कामयाब रहेंगे.

सिंह राशि:- सिंह राशि के जातकों के मन में छुट्टी के दिन भी कामकाज से संबंधित बातें ही चलती रहेंगी. कार्यस्थल को बेहतर व सुविधापूर्वक बनाने तथा नए अवसर प्राप्त करने की नीतियों पर फोकस करेंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है. मेहनत के अनुरूप ही आपको धन लाभ होगा.

कन्या राशि:- कन्या राशि के जातक कामकाज से संबंधित छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देंगे. कोई प्रेजेंटेशन भी आज आप तैयार कर सकते हैं. कमाई के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. कोई बड़ा खर्चा आपको परेशान कर सकता है. सोच-समझकर धन खर्च करें.

तुला राशि:- तुला राशि के जातक आज अपने कार्य क्षेत्र और परिवार दोनों के बीच बैलेंस बनाते हुए कार्य करेंगे. जरूरी कागजात को व्यवस्थित करने पर आज आपका फोकस रहेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से महालक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी रहेगी समृद्धि बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. बातचीत से सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. कामकाज के साथ-साथ आपका फोकस मौज मस्ती की तरफ भी रहेगा.पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा. प्रेम प्रसंग मे जीवन बर्बाद नही करें. कमाई के लिहाज से अच्छा दिन है. विदेशी कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भी लाभ होगा.

धनु राशि:- धनु राशि के जातकों को वरिष्ठजनों के साथ बातचीत करते समय हुए अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए. फिजूल वाद-विवाद में फंस सकते हैं. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करना अच्छा रहेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके अनुकूल है. जमीन जायदाद से संबंधित काम के आगे बढ़ने की भी संभावना है.

मकर राशि:- मकर राशि के जातकों के काम में विघ्न आ सकते हैं. काम को समय से पूरा करने में संघर्ष करना पड़ सकता है. आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत ज्यादा उपयुक्त नहीं है. परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन प्राप्तियां उसके अनुरूप नहीं होंगी. खर्च बहुत ज्यादा रहेंगे.

कुम्भ राशि:- कुम्भ राशि के जातकों के अपने पार्टनर के साथ संबंध मजबूत बनेंगे. लंबे समय से चले आ रहे विवाद का हल निकालने में कामयाब रहेंगे. भाग्य का पूर्ण सहयोग आज आपको मिल रहा है. सही दिशा में प्रयास करने से लाभ होगा. कंजूसी से धन खर्च करेंगे.

मीन राशि:- मीन राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे. अवांछित चीजों को हटाने के लिए काम करेंगे सेहत को लेकर भी आज सतर्क रहेंगे और स्वास्थ्य रहने के लिए जरूरी सामान पर धन खर्च करने का योग भी बनता है. कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है.

*आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें. 

-- सोमवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा

पहला- अमृत                          पहला- चर

दूसरा- काल                         दूसरा- रोग

तीसरा- शुभ                       तीसरा- काल

चौथा- रोग                           चौथा- लाभ

पांचवां- उद्वेग                          पांचवां- उद्वेग

छठा- चर                            छठा- शुभ

सातवां- लाभ                        सातवां- अमृत

आठवां- अमृत                         आठवां- चर

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है. 

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.

* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.

* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!   

 पंचांग  

सोमवार, 22 नवंबर 2021

शक सम्वत1943   प्लव

विक्रम सम्वत2078

काली सम्वत5122

प्रविष्टे / गत्ते7

मास मार्गशीर्ष

दिन काल10:36:17

तिथितृतीया - 22:29:37 तक

नक्षत्रमृगशिरा - 10:43:54 तक

करणवणिज - 09:10:33 तक, विष्टि - 22:29:37 तक

पक्ष कृष्ण

योगसाघ्य - 30:43:19 तक

सूर्योदय06:48:52

सूर्यास्त17:25:09

चन्द्र राशिमिथुन

चन्द्रो    दय19:33:59

चन्द्रास्त09:16:59

ऋतु हेमंत

अभिजित मुहूर्त 11:34 ए एम से 12:18 पी एम

अग्निवास आकाश - 10:26 पी एम तक ,पाताल

दिशा शूल पूर्व

चन्द्र वास पश्चिम

राहु वास उत्तर-पश्चिम

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आज का दिन- रविवार 21 नवंबर 2021, सूर्योपासना से मिलेगी प्रतिष्ठा, मिटेंगे विविध रोग!

आज का दिन- शनिवार 20 नवंबर 2021, पारिवारिक सुख और आर्थिक तनाव से मुक्ति प्रदान करता है रोहिणी व्रत!

आज का दिनः शुक्रवार 19 नवंबर 2021, महादेव का महामान है- कार्तिगाई दीपम्!

Leave a Reply