साल 2022 में गुरु बदलेंगे अपनी राशि, 12 राशियों की कैसी होगी जिंदगी

साल 2022 में गुरु बदलेंगे अपनी राशि, 12 राशियों की कैसी होगी जिंदगी

प्रेषित समय :20:38:19 PM / Thu, Nov 18th, 2021

बृहस्पति ग्रह किसी एक राशि में गोचर करने के लिए लगभग 1 वर्ष का समय लेते हैं. गुरु ग्रह को दो राशियों का आधिपत्य प्राप्त है धनु और मीन. गुरु ग्रह जब भी कर्क राशि में आते हैं तब वे उच्च के होते हैं यानी ये कर्क राशि में अच्छा फल प्रदान करते हैं जबकि मकर राशि में नीच के होते हैं._*
 *_गुरु ग्रह साल 2022 में 12 अप्रैल को अपनी राशि बदलेंगे. गुरु स्वराशि मीन में गोचर करेंगे._*
 *साल के शुरुआती महीने में बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे._*
 *फिर इसके बाद 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त होंगे.
 *_जहां से ये 27 मार्च 2022 को वापस से उदय होंगे._
 *_13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे. इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे._*
 *फिर इसके बाद बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे._*
 *_साल के आखिर में यानी 24 नवंबर 2022 को बृहस्पति दोबारा से मार्गी होगा_*
 *_साल 2022 में गुरु गोचर का राशियों पर प्रभाव_
 *_मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 के शुरुआती महीनों में गुरु ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेंगे. साल 2022 मिला-जुला रहेगा._*
 *_वृषभ राशि- आपके लिए गुरु का साल 2022 में गोचर दसवें भाव में हो रहा है. करियर में बदलाव का समय रहेगा. अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी._*
 *_मिथुन राशि- आपके लिए साल के शुरुआती कुछ महीनों के लिए गुरु का गोचर नौवें भाव में हो रहा है जो भाग्य का भाव है. अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी._*
 *_कर्क राशि- आपके लिए साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन आठवें भाव में होगा. आपके लिए साल 2022 मिलाजुला रहने वाला रहेगा. संभलकर रहें और कोई निर्णय जल्दी में न करें._*
 *_सिंह राशि- सिंह राशि के लिए साल के शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति सातवें भाव में स्थित रहेंगे. व्यापार में स्थितियां पहले के मुकाबले में बेहतर रहेगी. पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेगी लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है._*
 *_कन्या राशि- आपकी राशि के लिए साल 2022 में गुरु शुरुआती महीनों में छठे भाव में मौजूद रहेंगे. आपके लिए साल बहुत ही बेहतरीन बीतेगा. बिजनेस करने वाले जातक व्यापार में नई ऊंचाई को प्राप्त करेंगे._*
 *_तुला राशि- साल 2022 में तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर पांचवें भाव में रहेगा. इस वर्ष आपके लिए धन के नए-नए और अच्छे मौके प्राप्त होंगे._*
 *_वृश्चिक राशि- आपके लिए गुरु का गोचर साल 2022 में चौथे भाव में होगा. साल मिलाजुला रहेगा. घर या कोई संपत्ति की खरीदारी के लिए साल बहुत ही शुभ रहेगा._*
 *_धनु राशि- साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में होगा. इस वर्ष आपको चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समय प्रतिकूल रहेगा._*
  *_मकर राशि- आपके लिए साल 2022 में गुरु का गोचर दूसरे भाव में होगा. खर्चे इस साल आपके जरूरत से ज्यादा रहेंगे. बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं._*
 * कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु साल 2022 के शुरुआती दिनों में लग्न राशि में रहेगा. आर्थिक गतिविधियों की दृष्टि से शानदार गुजरेगा. नए-नए कार्यों में आप अपना भाग्य आजमा सकते हैं._*
 *_मीन राशि- साल 2022 में मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुरुआत में बारहवें भाव में रहेगा. विदेश की यात्रा कर सकते हैं. धन-संपदा में इस साल इजाफा होने के संकेत हैं._*

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कुंडली में मजबूत राहु बनाता है राजनीति में सफल

जन्मकुंडली से जानिए कब होता है सेहत को खतरा, मारकेश व षष्ठेश से रहें सावधान

कुंडली में सातवें घर से व्यक्ति के विवाह और दाम्पत्य के संबंधों का राज खुल जाता है!

कुंडली में द्वादशेश और बारहवां घर - चन्द्रमा के संभावित परिणाम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्मकुंडली में करोड़पति होने के योग ऐसे पहचानें

जन्म कुंडली देखकर उसकी आयु के बारे में भी अनुमान लगाया जा सकता

Leave a Reply