आज का दिनःशुक्रवार 19 नवंबर 2021, महादेव का महामान है- कार्तिगाई दीपम्!

आज का दिनः शुक्रवार 19 नवंबर 2021, महादेव का महामान है- कार्तिगाई दीपम्!

प्रेषित समय :20:30:07 PM / Thu, Nov 18th, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
* दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार है- कार्तिगाई दीपम्, जिसे दक्षिण भारतीय हिन्दू लंबे समय से मनाते आ रहे हैं. 
* इस अवसर पर श्रद्धालु शाम को अपने घरों और आसपास तेल के दीपक जलाकर खुशियां मनाते हैं. 
* कार्तिकाई दीपम का नाम कृत्तिका नक्षत्र से लिया गया है, इसलिए इसे कार्तिकाई कहा जाता है क्योंकि इस दिन कृत्तिका नक्षत्र प्रबल होता है. 
* धर्मधारणा के अनुसार भगवान श्रीविष्णु और ब्रह्मा के समक्ष अपनी अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए भगवान शिव ने स्वयं को प्रकाश की अनन्त ज्योत में बदल लिया था, इसलिए कार्तिगाई दीपम भगवान शिव की सर्वोच्च सत्ता के सम्मान के रूप में मनाया जाता रहा है.  
* धर्म में दीपक का विशेष महत्व है क्योंकि यह अंधकार की नकारात्मकता को दूर करता है और यदि अखंड दीपक प्रज्वलित किया जाए तो पूजा-साधना के शुभ परिणाम शीघ्र प्राप्त होते हैं!

-आज का राशिफल -

मेष राशि:- आज  अधिक सोच विचार की अपेक्षा सहजता से कार्य करते रहें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। सेहत पर ध्यान दें। कम बोलें। दिन सामान्य।

वृष राशि:- आज  निजी मामलों में शुभता का संचार बना रहेगा। दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी। स्थायी मामले बनेंगे। जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। सबका साथ मनोबल बढ़ाएगा। निसंकोच आगे बढ़ें।

मिथुन राशि:- आज  जोखिम लेने से पहले क्षमताओं का उचित मूल्यांकन कर लें। विवादों से दूर रहें। पद प्रतिष्ठा के प्रति संवेदनशील रहें। सेहत पर ध्यान दें। पेशेवर अच्छा करते रहेंगे।

कर्क राशि:- आज प्रेम में शुभता का संचार रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पर जोर देंगे। संतान अच्छा करेगी। सहकारिता का महत्व समझें।

सिंह राशि:- आज घर परिवार में त्याग और सामनजस्य का बड़ा महत्व है। अकारण असहजता बनी रह सकती है। बड़ों की सुनें। स्वार्थ एवं पूर्वाग्रह से बचें। दिन सामान्य फलकारक। सफेदपोश ठगों से बचें।

कन्या राशि:- आज  शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष हितकर रहेगा। आलस्य से बचें। संपर्कों पर जोर दें। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। दिन हित संवर्धक। अनुकूलता का लाभ उठाएं।

तुला राशि:- आज सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। हर्षोल्लास से समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने के अवसर बनेंगे। दिन उत्तम फलकारक। वाणी व्यवहार मधुर होंगे।

वृश्चिक राशि:- आज  चहुंओर सफलता के संकेत हैं। आर्थिक मजबूती और प्रभावशीलता कार्यों में सहायक होगी। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत प्रयासों को बल देने वाले।

धनु राशि:- आज यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। शुभ कार्यों में बजट से अधिक खर्च कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आडंबर करने वालों से दूरी रखें। दिन सामान्य शुभ।

मकर राशि:- आज  आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। अच्छे लाभ के साथ संग्रह पर जोर दें। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से धन और यश दोनों प्राप्त कर सकते हैं। दिन हितकारक।

कुम्भ राशि:- आज महत्वपूर्ण मामलों में सक्रियता दिखाने का समय है। उन्नति के अवसर बने रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पेशेवरता पर जोर दें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। बड़ों की सुनें।

मीन राशि:- आज  भाग्य की बुलंदी का लाभ उठाएं। चहुंओर सफलता के संकेत हैं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। भेंटवार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन श्रेष्ठ।

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453   

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- शुक्रवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा      रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- चर                    पहला- रोग
दूसरा- लाभ                 दूसरा- काल
तीसरा- अमृत             तीसरा- लाभ
चौथा- काल               चौथा- उद्वेग
पांचवां- शुभ              पांचवां- शुभ
छठा- रोग                 छठा- अमृत
सातवां- उद्वेग          सातवां- चर
आठवां- चर              आठवां- रोग

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें।
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें।
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है।
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं।
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

पंचांग 
शुक्रवार, 19 नवंबर, 2021
गुरु नानक जयन्ती
कार्तिगाई दीपम्
शक सम्वत1943   प्लव
विक्रम सम्वत2078
काली सम्वत5122
प्रविष्टे / गत्ते4
मास  कार्तिक
दिन काल10:39:36
तिथिपूर्णिमा - 14:29:33 तक
नक्षत्रकृत्तिका - 28:29:26 तक
करणबव - 14:29:33 तक, बालव - 27:47:25 तक
पक्ष शुक्ल
योगपरिघ - 27:50:01 तक
सूर्योदय06:46:28
सूर्यास्त17:26:04
चन्द्र राशि मेष - 08:13:48 तक
चन्द्रोदय17:27:59
चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं
ऋतु हेमंत
अभिजित मुहूर्त 11:34 ए एम से 12:17 पी एम
अग्निवास पाताल - 02:26 पी एम तक , पृथ्वी
दिशा शूल पश्चिम
नक्षत्र शूल पश्चिम - 04:29 ए एम, नवम्बर 20 से
पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास पूर्व - 08:14 ए एम तक
दक्षिण - 08:14 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास दक्षिण-पूर्व

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दीपावली: अमावस और स्थिर लग्न मे पूजन कर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें

महानवमी पूजन का शुभ मुहूर्त एवं हवन विधि

नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व

नवरात्र में मां दुर्गा के नवस्वरूपों का विशेष पूजन और अर्चन

Leave a Reply