आज का दिनः मंगलवार 9 नवंबर 2021, लाभ पंचमी पर होगा...शुभ-लाभ का श्रीगणेश!

आज का दिनः मंगलवार 9 नवंबर 2021, लाभ पंचमी पर होगा...शुभ-लाभ का श्रीगणेश!

प्रेषित समय :20:42:41 PM / Mon, Nov 8th, 2021

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  
* लाभ पंचमी... सौभाग्य लाभ पंचमी भी कहलाती है जिसका तात्पर्य है कार्य-व्यवसाय में लाभ के लिए भाग्य का साथ.
* देश के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली के बाद यह पहला दिन होता है जब व्यापारी अपने खाता बही में लिखना प्रारंभ करते हैं.
* इस दिन खाता बही के प्रथम पृष्ठ पर बाईं ओर शुभ और दाईं ओर लाभ लिखते हैं तथा बीच में सातिया बनाते हैं!
* श्रीगणेश और देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपना नववर्ष व्यवसाय प्रारंभ करते हैं.

- आज का राशिफल -  

मेष राशि:- अपनी दिनचर्या में बदलाव लाये.यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही कारोबार में लाभ बढ़ेगा. संतान पर ध्यान रखने के साथ ही अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है. वाहन सुख मिलेगा.

वृष राशि:- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है. कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा. नए आवास के योग भी बन रहे हैं. माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा.

मिथुन राशि:- आज धनागमन सहज होने से लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कारोबार में विवाद शांत होंगे. समय बदलेगा. वाहन खरीदने के योग के बीच काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है.

कर्क राशि:- लाभ के अवसरों के बीच कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी. साथ ही नौकरी में विवाद शांत होंगे. परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी. घर पर शांति बनाए रखें.

सिंह राशि:- दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें. अपने पराये में फर्क समझें. ‍दिनचर्या नियंत्रित रखते हुए कुछ भी बोलने से पहले विचार करें. किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी.

कन्या राशि:- वाणी पर नियंत्रण रखने के चलते शत्रु भी प्रशंसा करेंगे.मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही न्याय पक्ष उत्तम रहेगा. बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें. वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी.

तुला राशि:- लाभ के अवसर के बीच कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा. सोच के अलग कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती हे. विवादों में मौन ही लाभदायक होगा. अपने से बड़ों का आदर करें.

वृश्चिक राशि:- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने की संभावना के बीच धोखा होने की आशंका है. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. फिजूल खर्च बढ़ेंगे. पुराने रोग उभरने की संभावना है.

धनु राशि:- इष्ट बल पर मजबूत के चलते आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं. लेकिन दिन चिंताजनक व्यतीत होने से मानसिक पीड़ा हावी रहेगी. सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा.

मकर राशि:- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी. पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग के बीच शत्रु परास्त होंगे. यात्रा के योग हैं. श्वांस से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं.

कुम्भ राशि:- स्वयं के व्यवहार में बदलाव के चलते लाभ के अवसर बढ़ेगें. समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा.सुख शांति चाहते हैं तो व्यवहार में बदलाव लाएं.

मीन राशि:- अपने आप पर विश्वास रखें न कि दूसरो के भरोसे रहें. स्वास्थ्य ठीक होगा, लेकिन व्यय बढ़ेंगे. ध्यान रहे आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है. अत: सजग रहे व सतर्क रहें.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

 मंगलवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा                  रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- रोग                             पहला- काल
दूसरा- उद्वेग                           दूसरा- लाभ
तीसरा- चर                            तीसरा- उद्वेग
चौथा- लाभ                             चौथा- शुभ
पांचवां- अमृत                       पांचवां- अमृत
छठा- काल                             छठा- चर
सातवां- शुभ                          सातवां- रोग
आठवां- रोग                           आठवां- काल

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग
मंगलवार, 9 नवंबर, 2021
लाभ पञ्चमी
सूरसम्हारम
स्कन्द षष्ठी
शक सम्वत1943   प्लव
विक्रम सम्वत2078
काली सम्वत5122
प्रविष्टे / गत्ते24
मास कार्तिक
दिन काल10:52:15
तिथि पंचमी - 10:37:38 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा - 16:59:48 तक
करण बालव - 10:37:38 तक, कौलव - 21:28:09 तक
पक्ष शुक्ल
योग धृति - 12:05:12 तक
सूर्योदय 06:38:38
सूर्यास्त 17:30:52
चन्द्र राशि धनु - 22:37:08 तक
चन्द्रोदय11:26:00
चन्द्रास्त21:48:00
ऋतु हेमंत
अभिजित मुहूर्त 11:32 ए एम से 12:16 पी एम
अग्निवास आकाश - 10:35 ए एम तक , पाताल
दिशा शूल उत्तर
चन्द्र वास पूर्व - 10:37 पी एम तक
दक्षिण - 10:37 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास पश्चिम

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

महानवमी पूजन का शुभ मुहूर्त एवं हवन विधि

नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व

नवरात्र में मां दुर्गा के नवस्वरूपों का विशेष पूजन और अर्चन

Leave a Reply