आज का दिनः सोमवार 1 नवंबर 2021, श्रेष्ठ भोग और मोक्ष के लिए... रमा एकादशी!

आज का दिनः सोमवार 1 नवंबर 2021, श्रेष्ठ भोग और मोक्ष के लिए... रमा एकादशी!

प्रेषित समय :20:02:38 PM / Sun, Oct 31st, 2021

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी 
* दीपावली के पहले आनेवाली एकादशी देवी लक्ष्मी के नाम पर- रमा एकादशी कहलाती है. 
* एकादशी का व्रत भगवान श्रीविष्णु के शुभ आशीर्वाद के लिए किया जाता है.  
* रमा एकादशी दिन भगवान श्रीविष्णु के पूर्णावतार श्रीकृष्ण के केशव स्वरूप की पूजा-अर्चना करते हैं.  
* भगवान केशव का पूजन कर, नैवेद्य अर्पित कर, आरती कर, प्रसाद वितरण करते हैं.  
* इस एकादशी का व्रत करने से जीवन में श्रेष्ठ भोग और मोक्ष की प्राप्ति होती है. 
* रमा एकादशी की अनेक कथाएं है जिनका उद्देश्य इस एकादशी का महत्व दर्शाना है इसलिए स्थानीय स्तर पर प्रचलित कथा सुने लेकिन मूल कर्म- व्रत और सच्चे मन से श्रीविष्णु आराधना है!

- आज का राशिफल -

मेष राशि:- आज आपका समय मित्रों के साथ आनंदमय बीतेगा.  नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी करेंगे.  सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा.  लेकिन नए सम्बंध बनाने से पूर्व विचार करें.  अधिक खर्च होगा.  नुकसान पहुंचाने वाले हितैषियों से सावधान रहें.  स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. 

वृष राशि:- आज  व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है.  पारिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा.  आपको प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी.  व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आप के लिए सहायक रहेंगे.  मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लेंगे.  छोटे से प्रवास या पर्यटन का योग बन रहा है.  पार्टनर के साथ संभलकर रहें. 

मिथुन राशि:- आज के दिन नए कार्य का प्रारंभ न करें.  बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है.  संतान के संबंध में चिंता रहेगी.  मानसिक रूप से प्रफुल्लित अनुभव करेंगे.  शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.  व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा व आर्थिक लाभ होगा. 

कर्क राशि:- आज  आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको परेशान करेगी.  आज संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना ही उचित होगा.  माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें.  वैचारिक स्तर पर विचलित न हो.  मध्याह्न के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता होगी. 

सिंह राशि:- आज धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं.  नए कार्य प्रारंभ होंगे.  विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं.  पूंजी-निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायक होगा.  मध्याह्न के बाद आप पर भावना हावी होगी.  स्वास्थ्य का ख्याल रखें.  संपत्ति से सम्बंधित कार्यों के लिए आज का दिन उचित नहीं है. 

कन्या राशि:- आज आप किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए नए कार्य प्रारंभ न करें.  आज मौन रहें तो ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है.  शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा.  घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेंगे.  पूंजी-निवेश करना आज आप के हित में होगा. 
 
तुला राशि:- आज का दिन समतोल और दृढ़ वैचारिकता से प्रारंभ होगा.  शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें.  वस्त्र और आभूषण की खरीदारी में धन खर्च हो सकता है.  मध्याह्न के बाद मानसिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में हो सकते हैं.  जरूरी निर्णय आज टाल दें. 

वृश्चिक राशि:- आज के दिन आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से शांति मिलेगी.  मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें.  कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर रहें.  मध्याह्न के पश्चात कार्यपूर्ति होती नजर आएगी और शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे. 

धनु राशि:- आज के दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने का संकेत मिल सकता है.  सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न होगा.  व्यापार से लाभ होगा.  शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.  आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा ऐसा गणेश जी कहते हैं.  वाणी पर संयम रखें. 

मकर राशि:- आज  संपत्ति के दस्तावेज बनवाने हेतु आज का दिन उचित है.  व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारी वर्ग आप को प्रोत्साहित करेंगे.  पदोन्नति के योग बन रहे हैं.  परिवार में वातावरण शातिपूर्ण व आनंदपूर्ण रहेगा.  सामाजिक तथा आर्थिक लाभ होगा. 

कुम्भ राशि:- आज के दिन व्यावसायिक वर्ग को संभलकर चलने की सलाह देते हैं.  उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें.  संतान के विषय में चिंता रहेगी.  धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं.  मध्याह्न के बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. 

मीन राशि:- आज  जी किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की सलाह देते हैं.  क्रोध पर नियंत्रण रखें.  गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा.  बौद्धिक रूप से लेखन कार्य में आप सक्रिय रहेंगे.  विदेश स्थित स्नेहीजनों के शुभ समाचार मिलेगा.  व्यावसायिक स्थल पर संभलकर रहें.  स्वास्थ्य का ख्याल रखें. 

*आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें. 

- सोमवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- अमृत                          पहला- चर
दूसरा- काल                           दूसरा- रोग
तीसरा- शुभ                         तीसरा- काल
चौथा- रोग                            चौथा- लाभ
पांचवां- उद्वेग                     पांचवां- उद्वेग
छठा- चर                               छठा- शुभ
सातवां- लाभ                       सातवां- अमृत
आठवां- अमृत                       आठवां- चर

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.  
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें. 
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें. 
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है. 
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं. 
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!   

पंचांग  
सोमवार, 1 नवंबर, 2021
रमा एकादशी
शक सम्वत1943   प्लव
विक्रम सम्वत2078
काली सम्वत5122
प्रविष्टे / गत्ते16
मास आश्विन
दिन काल11:03:41
तिथि एकादशी - 13:24:25 तक
नक्षत्रपूर्वा फाल्गुनी - 12:53:28 तक
करणबालव - 13:24:25 तक, कौलव - 24:34:24 तक
पक्ष कृष्ण
योगएन्द्र - 21:03:41 तक
सूर्योदय06:32:43
सूर्यास्त17:36:24
चन्द्र राशिसिंह - 18:40:24 तक
चन्द्रोदय27:30:00
चन्द्रास्त15:31:59
ऋतु हेमंत
अभिजित मुहूर्त 11:31 ए एम से 12:16 पी एम
अग्निवास आकाश - 01:21 पी एम तक ,पाताल
दिशा शूल पूर्व
नक्षत्र शूल उत्तर - 12:53 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास पूर्व - 06:40 पी एम तक
दक्षिण - 06:40 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास उत्तर-पश्चिम

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

करवा चौथ पर व्रत के बाद खाएं: खट्टा मीठा बैंगन

पत्रकार वेदप्रताप वैदिक और साहित्यकार फारुख आफरीदी को अणुव्रत लेखक पुरस्कार

महागौरी की पूजा विधि, व्रत कथा एवं मंत्र

Leave a Reply