टोक्यो ओलंपिक: टेबल टेनिस में भारत को निराशा, बत्रा-शरत की जोड़ी को मिली हार

टोक्यो ओलंपिक: टेबल टेनिस में भारत को निराशा, बत्रा-शरत की जोड़ी को मिली हार

प्रेषित समय :11:05:39 AM / Sat, Jul 24th, 2021

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है. पहले दिन देश को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन आज ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई स्पर्धाओं में मेडल के लिए जोर लगा रहे हैं. इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं. टेबल टेनिस में भारत की निराशाजनक शुरुआत हुई है, जिसमें शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा.

इसी के साथ टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में भारत की पदक की उम्मीदें खत्म हो गई हैं. 27 मिनट तक चले इस मैच को चीनी ताइपे की जोड़ी ने 11-8,11-6,11-5,11-4 से अपने नाम किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

टोक्यो: कोरोना के साए में 32वें ओलिंपिक गेम्स शुरू, खिलाडिय़ों का खाली स्टेडियम में मार्चपास्ट

पंजीकरण गलती के कारण पोलैंड के छह खिलाड़ी टोक्यो से भेजे गए वापस

टोक्योओलंपिक में बढ़ाएं भारतीय टीम का हौसला : प्रो. संजय द्विवेदी

टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने खिलाडिय़ों का पहला जत्था जापान पहुंचा

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का अटैक, खेल गांव में मिला कोविड-19 का पहला केस

टोक्यो ओलंपिक : रॉजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस

Leave a Reply