आज का दिनः बुधवार 30 जून 2021, सात जन्मों के कष्ट काटे श्रीदुर्गासप्तश्लोकी!

आज का दिनः बुधवार 30 जून 2021, सात जन्मों के कष्ट काटे श्रीदुर्गासप्तश्लोकी!

प्रेषित समय :21:42:13 PM / Tue, Jun 29th, 2021

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  
यदि प्रतिदिन संभव नहीं हो तो हर बुधवार को देवी भक्तों कोे कष्ट मुक्त सुखद जीवन के लिए श्रीदुर्गासप्तश्लोकी आराधना करनी चाहिए, इससे सात जन्मों के कष्ट कट जाते हैं...
.. अथ सप्तश्लोकी दुर्गा ..
शिव उवाच...
देवि त्वं भक्तसुलभे सर्वकार्यविधायिनी .
कलौ हि कार्यसिद्ध्यर्थमुपायं ब्रूहि यत्नतः ॥
देव्युवाच...
शृणु देव प्रवक्ष्यामि कलौ सर्वेष्टसाधनम् .
मया तवैव स्नेहेनाप्यम्बास्तुतिः प्रकाश्यते ॥
ॐ अस्य श्रीदुर्गासप्तश्लोकीस्तोत्रमहामन्त्रस्य नारायण ऋषिः .
अनुष्टुभादीनि छन्दांसि . श्रीमहाकालीमहालक्ष्मीमहासरस्वत्यो देवताः .
श्रीदूर्गाप्रीत्यर्थं सप्तश्लोकी दुर्गापाठे विनियोगः ॥
ज्ञानिनामपि चेतांसि देवी भगवती हि सा .
बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति ॥1॥
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः
स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि .
दारिद्र्यदुःखभयहारिणि का त्वदन्या 
सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽर्द्रचित्ता ॥2॥
सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके .
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते ॥3॥
शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे .
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते ॥4॥
सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते .
भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोऽस्तु ते ॥5॥
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान् .
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति ॥6॥
सर्वाबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि .
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरि विनाशनम् ॥7॥
॥ इति दुर्गासप्तश्लोकी सम्पूर्णा ॥

- आज का राशिफल- 

मेष राशि:- आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखाओं से दूर रहें. मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे. संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी. कोर्ट से जुड़े कार्य आज पूरे होंगे. व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी

वृष राशि:- काम की अधिकता रहेगी. नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें. पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी.

मिथुन राशि:- आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा. व्यवसाय में उन्नति संभव है. कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी. आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे.

कर्क राशि:- सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी. व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे. आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा. धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी.

सिंह राशि:- आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें. विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे. व्यापार में परेशानियों का अंत होगा. प्रेम प्रसंग के योग है. उधार लिये गए पैसे केसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे.

कन्या राशि:- आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे. परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरों पर नजर रखें.

तुला राशि:- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा. आत्मविश्वास के बल बुते आगे बढेंगे. पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा. मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.

वृश्चिक राशि:- अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह हैं. किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं. आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा. लाभदायक सौदे होंगे. प्रसिद्धि मिलेगी.

धनु राशि:- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं. व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती है. आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे. निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है. आपके लिए शनिदेव की आरधना लाभदायक रहेगी.

मकर राशि:- नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी. साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे.

कुम्भ राशि- समय का सदुपयोग करे. अपनी संगत बदलें. दूसरों की उन्नति से दुखी ना हों. आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता को बदलें. व्यापार में हर किसी पर विश्वास ना करें. अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें. कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे.

मीन राशि:- समय पर काम ना होने से मन अशांत रहेगा. कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा. व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी. निर्माण कार्य में सुधार होगा. जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें. वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- बुधवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- लाभ                         पहला- उद्वेग
दूसरा- अमृत                         दूसरा- शुभ
तीसरा- काल                        तीसरा- अमृत
चौथा- शुभ                            चौथा- चर
पांचवां- रोग                         पांचवां- रोग
छठा- उद्वेग                         छठा- काल
सातवां- चर                         सातवां- लाभ
आठवां- लाभ                      आठवां- उद्वेग

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग  
बुधवार, 30 जून, 2021
शक सम्वत 1943   प्लव
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:56:50
मास आषाढ
तिथि षष्ठी - 13:20:56 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद - 26:03:35 तक
करण वणिज - 13:20:56 तक, विष्टि - 25:36:48 तक
पक्ष कृष्ण
योग आयुष्मान - 11:12:53 तक
सूर्योदय 05:26:09
सूर्यास्त 19:22:59
चन्द्र राशि कुम्भ - 19:43:53 तक
चन्द्रोदय  23:52:59
चन्द्रास्त 10:56:00
ऋतु वर्षा
अग्निवास पाताल - 01:18 पी एम तक, पृथ्वी
दिशा शूल उत्तर
नक्षत्र शूल दक्षिण - 02:03 ए एम, जुलाई 01 तक
चन्द्र वास पश्चिम - 07:43 पी एम तक
उत्तर - 07:43 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास दक्षिण-पश्चिम

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पूजा-प्रयोग-ज्योतिष की उपयोगिता क्या है? जून माह 2021 का मासिक राशिफल...

पूजा बत्रा ने बिकिनी पहन किया योगा, 44 की उम्र में भी हैं फिट

नरसिंह भगवान की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते

Leave a Reply