रांची स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, नहीं पहुंचा कोई डॉक्टर, शिशु की हुई मौत

रांची स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, नहीं पहुंचा कोई डॉक्टर, शिशु की हुई मौत

प्रेषित समय :09:47:28 AM / Sun, Jun 27th, 2021

रांची.  रांची रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला काजल कुमारी अपने पति रंजन कुमार और तीन वर्षीय बच्चे के साथ एलेप्पी-धनबाद स्पेशल ट्रेन से चेन्नई से धनबाद जा रही थी। उसी दौरान काजल को प्रसव पीड़ा होने लगी। जब रांची स्टेशन पर एलेप्पी स्पेशल ट्रेन पहुंची तो एक यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी कि एक महिला की तबीयत बहुत खराब हो गई है। सूचना मिलते ही आरपीएफ पीड़ित महिला के पास पहुंचा और अविलंब रेलवे के चिकित्सकीय टीम और एंबुलेंस भेजने की सूचना दी। परंतु आधे घंटे तक न डॉक्टर पहुंचे, न एंबुलेंस।

जब महिला का दर्द असहनीय होने लगा तो आनन-फानन में महिला को ऑटो में बैठाकर रिम्स में भर्ती करने के लिए भेजा गया, परंतु रास्ते में ही बच्चा पैदा होने की स्थिति में आ गया। जब पूरा परिवार रिम्स पहुंचा और वहां के डॉक्टरों ने जांच की तो बच्चा मृत पाया गया। हालांकि, महिला का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यात्री मूल रूप से मोरमा गांव जिला नवादा बिहार के रहने वाले हैं।

रांची रेलमंडल के डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने दावा किया कि महिला यात्री ने प्रसव पीड़ा की सूचना पूर्व में नहीं दी थी। परंतु रांची स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने आरपीएफ को बताया। सूचना मिलने के बाद 17 मिनट में रेलवे की चिकित्सकीय टीम रांची स्टेशन पहुंच गई थी, परंतु तब तक महिला स्टेशन से जा चुकी थी।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

झारखंड: 3 बच्चे की मां को दूसरे मर्द के साथ पकड़ा, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा, करा दी शादी

किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी, झारखंड में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक

झारखंड सरकार ने 2 लाख से अधिक किसानों का 980 करोड़ का कर्ज माफ किया

झारखंड सरकार ने 2 लाख से अधिक किसानों का 980 करोड़ का कर्ज माफ किया

झारखंड के धनबाद में घटी दर्दनाक घटना, सनकी युवक ने मां-पिता और भाई की हत्या कर खुद कर ली आत्महत्या

झारखंड: चोरों से परेशान लोगों ने घर बाहर लगाये पोस्टर, यहां पहले ही चोरी हो चुकी है, बेकार मेहनत न करें

Leave a Reply