सांप के के काटने से मृत महिला को जिंदा करने घंटों झाड़-फूंक, सैकड़ों की संख्या में लगी भीड़

सांप के के काटने से मृत महिला को जिंदा करने घंटों झाड़-फूंक, सैकड़ों की संख्या में लगी भीड़

प्रेषित समय :08:22:39 AM / Sat, Jun 26th, 2021

रांची. झाड़फूंक का अंधविश्वास आज भी झारखंड के गांवों में व्याप्त है। सर्पदंश से मृत महिला के शव की इस उम्मीद में झाड़फूंक कराई गई कि वह जिंदा हो जाएगी। उसे जिंदा करने के लिए तांत्रिक को बुलाया गया। उसने घंटों झाड़फूंक की। इसे देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में भीड़ लगी रही।

जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह में खेत जाने के दौरान 55 वर्षीय महिला प्यारी देवी को सुबह करीब छ: बजे सांप ने डंस लिया। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबजूद परिजन को महिला के जिंदा होने का विश्वास बना हुआ था। अत: उन्होंने तांत्रिक को बुलवाकर मौत के घंटों बाद तक महिला का शव रखकर झाड़ फूंक कराई।

इस दौरान झाड़फूंक देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मृतका के पुत्र ने बताया कि मां को सांप ने खेत में जाते समय डंस लिया था। उसे इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। अब हम तांत्रिक की मदद से उसे जिंदा करने में लगे हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी, झारखंड में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक

झारखंड सरकार ने 2 लाख से अधिक किसानों का 980 करोड़ का कर्ज माफ किया

झारखंड सरकार ने 2 लाख से अधिक किसानों का 980 करोड़ का कर्ज माफ किया

झारखंड के धनबाद में घटी दर्दनाक घटना, सनकी युवक ने मां-पिता और भाई की हत्या कर खुद कर ली आत्महत्या

झारखंड: चोरों से परेशान लोगों ने घर बाहर लगाये पोस्टर, यहां पहले ही चोरी हो चुकी है, बेकार मेहनत न करें

ट्रेनों में टिकट नहीं, जून तक है तीन सौ वेटिंग, जानें बिहार से लेकर यूपी-झारखंड का हाल

Leave a Reply