कंप्यूटर पर काम करने वालों को ये 7 फूड जरुर खाना चाहिए

कंप्यूटर पर काम करने वालों को ये 7 फूड जरुर खाना चाहिए

प्रेषित समय :10:05:53 AM / Thu, Jun 10th, 2021

कंप्यूटर पर कई घंटों तक काम करने से आँखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कंप्यूटर पर काम करते हुए ज्यादा देर तक बैठने की वजह से शरीर में फैट जम जाता है। जिसकी वजह से शरीर में वजन बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। जो लोग कंप्यूटर पर तीन घंटे से ज्यादा काम करते है उन्हें ऐसे फूड खाने चाहिए जिससे उनका वजन नियंत्रित रहे और आँखों की रोशनी कम न हो। आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसे 7 फूड के बारे में…

1. दही :- इससे प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते है। जिससे डाइजेशन ठीक रहता है और ज्यादा बैठे रहने पर भी गैस की समस्या नही होती।

2. केला:- इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है और कंप्यूटर पर काम करते हुए थकान नहीं होती।

3. सेब:- इसमें फाइबर ज्यादा होते हैं जिससे डाइजेशन बढ़ता है और गैस की समस्या से बचे रहते हैं।

4. हरा धनिया:- इसमें कैरोटेनॉइड होते हैं जिससे आँखों की रोशनी बढ़ती है।

5. दूध:- इसमें विटामिन A और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जिससे आँखों की रोशनी बढ़ सकती है।

6. डार्क चॉकलेट:- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं और लगातार कंप्यूटर पर बैठे रहने की वहज से होने वाले कमर दर्द से राहत देते हैं।

7. नींबू पानी:- इसमें विटामिन C की मात्रा अधिक होती है जिससे देर तक कंप्यूटर पर काम करने के बाद भी थकान महसूस नही होती है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

हरे सेब का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं ये कई फायदे, डायबिटीज रोगियों लाभ

सुबह जल्दी उठने से होंगे ये 6 फायदे, आप रहेंगे सेहतमंद

क्या होता है सीटी स्कैन? जानें इससे जुड़े फायदे और नुकसान

नारियल पानी पीकर इम्यूनिटी बूस्ट कर रहे लोग, जानिए इसके फायदे

Leave a Reply