'हैलो चार्ली' में आदर जैन के साथ गोरिल्ला भी हीरो


प्रेषित समय :12:03:32 PM / Fri, Apr 30th, 2021

फिल्म: हैलो चार्ली

निर्देशक: पंकज सारस्वत

कास्ट: आदर जैन, श्लोका पंडित, एलनाज नौरोजी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव सहित अन्य...

कहानी:- हैलो चार्ली की कहानी चिराग रस्तोगी/ चार्ली (आदर जैन), गोरिल्ला (टोटो) के आस पास घूमती है। चार्ली एक पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय है, जो बड़े बड़े सपने देखता है। ऐसे में एक बार उसे मुंबई से गोरिल्ला को बाहर दूसरी जगह ले जाने की जिम्मेदारी मिलती है। चार्ली को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि जिसे वो गोरिल्ला समझ कर ले जा रहा है वो टोटो नहीं बल्कि स्कैमर मकवाना (जैकी श्रॉफ) है। अब इसके बाद क्या होता है और कैसे फिल्म के बाकी किरदार एक दूसरे से जुड़ते हैं, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म आपको जहां खूब हंसाती है तो वहीं कुछ कुछ जगहों पर बोर भी करती है। फिल्म में एमडी मकवाना (जैकी) की गर्लफ्रेंड का किरदार मोना (एलनाज नौरोजी) निभा रही हैं।

कैसी है एक्टिंग- बात सितारों की एक्टिंग की करें तो आदर जैन को अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है। वहीं श्लोका को काफी कम स्क्रीन टाइम मिला है, लेकिन अपनी एक्टिंग और डांस से उन्होंने दिल जीता है। जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह ही शानदार रहे हैं, वहीं एलनाज ने भी अच्छा काम किया है। वहीं फिल्म के सपोर्टिंग कैरेक्टर्स जैसे गिरीश कुलकर्णी और राजपाल यादव के लुक्स तो फनी रहे, लेकिन किरदार में कुछ दम नजर नहीं आया।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

फिल्म 'सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट टली

अब कॉन्डम टेस्ट करेंगी रकुलप्रीत सिंह, कॉमिडी से भरपूर होगी फिल्म

फिल्म समीक्षाः एक्टिंग ही नहीं, फेस एक्सप्रेशन के लिहाज से भी दमदार है- अर्थात!

वाइल्ड डॉग: थ्रिल के शौकीनों को फिल्म में आएगा मजा

कोरोना काल में अटल विश्वास जगाती फिल्म- अर्थात!

तमिल फिल्मों के कॉमेडी अभिनेता और पद्म पुरस्कार विजेता विवेक का हृदय गति रुकने से निधन

Leave a Reply