अगर चाहियें आकर्षक आईब्रोज!

अगर चाहियें आकर्षक आईब्रोज!

प्रेषित समय :08:10:18 AM / Sat, Apr 10th, 2021

सुनीता गाबा. सुंदर आकर्षक आइब्रोज चेहरे पर चार चांद लगाती हैं। आईब्रो की सुंदरता में आईब्रोज के बालों का रंग,घनत्व,उनकी शेप सभी के निर्भर करती हैं। अगर भवें घनी काली हों और आकार भी खूबसूरत हो तो चेहरे की रौनक बढ़ जाती है। आइए देखें भवों की सुंदरता को कैसे बरकरार रखा जाए जिससे वे आकर्षक लगें-ः

- आईब्रोज की एक्स्ट्रा शाइन हेतु आईब्रो पर कंडीशनिंग अवश्य करें। रात्रि में सोने से पहले रूई के फाहे पर जैतून या अरंडी का तेल डालकर आईब्रोज पर लगाएं। रात्रि भर तेल भवों पर लगा रहे। कुछ दिनों लगातार ऐसा करने से भवें काली और घनी होंगी।

- कभी-कभी आईब्रोज पर रूसी हो जाती है। ऐसी अवस्था में अरंडी का तेल बहुत लाभ देता है।

- गर्मियों में बादाम का तेल आईब्रोज पर लगा सकते हैं।

- जो लोग आईब्रोज की सफाई प्लकिंग द्वारा करते हैं, उनके लिए आईब्रोज की कंडीशनिंग करना ज्यादा जरूरी होता है।

- आईब्रोज की ग्रोथ अच्छी हो इसके लिए प्रोटीन युक्त भोजन खाएं। शाकाहारी लोग अपने नियमित आहार में दूध,पनीर, बींस, टोफू व गाजर लें और मांसाहारी लोग चिकन, फिश व अंडे का सेवन करें। इससे आईब्रोज हैल्दी रहती हैं।

- आईब्रोज के बालों की अच्छी ग्रोथ और रंगत हेतु जिंक,खनिज भी अपनी डाइट में शामिल करें।

- कददू के बीजों में और अंडे में पर्याप्त मात्रा में ये सब मिलते हैं। घर पर आप कददू के बीजों को भूनकर खा सकते हैं। नमकीन आदि मेें मिलाकर भी ले सकते हैं।

आईब्रो के आकार पर भी पूरा ध्यान दें ताकि चेहरा सुंदर लग सके।

- अपनी आंखों की शेप और चेहरे की शेप के अनुसार ही आईब्रोज को आकार दें। गोल चेहरे पर धनुषाकार भवें अच्छी लगती हैं। अंडाकार चेहरे पर भवें सीधी और जरा सी साइड से झुकी अच्छी लगती हैं। लंबे और चौकोर चेहरे पर भवें धनुषाकार अच्छी लगती हैं।

- घर पर अगर आप आईब्रो बनाते हैं तो पहले आईब्रो के अतिरिक्त बाल निकालें। फिर आंखों व नाक के कोने की सीध से आईब्रो की शेप शुरू करें। आईब्रो की लंबाई आंख के बाहरी कोने तक लाकर खत्म करें।

- कुछ लोगों की आईब्रोज में काफी गैप होता है। उन्हें पैंसिल से आकार ठीक कर लेना चाहिए।

- आईब्रो की लंबाई में अगर चोट लगने से आईब्रो कट जाए,बाल किसी कारण कम हो जाएं,या बाल सफेद हो जाएं तो आईब्रो पेंसिल कर प्रयोग कर ठीक आकार दें।

- आजकल परमानेंट आईब्रोज शेप भी बनती हैं जो 10 से 12 साल तक रहती हैं। उनका कोई साइड इफेूक्ट भी नहीं होता।

- प्रथम बार आईब्रोज अच्छी ब्यूटी पार्लर से ब्यूटीशियन से सलाह लेकर सही शेप बनवाएं। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

स्किन केयर जरूरी है सोने से पहले भी!

हाथ-पैर नहीं, तलवों पर मेहंदी लगवाने का छाया ट्रैंड

बिन्दिया: आवश्यक सौंदर्य प्रसाधन!

Leave a Reply