गिरीश बिल्लोरे मुकुल की कविता / ध्वज तिरंगा लौहित किले पे अनमना है!

गिरीश बिल्लोरे मुकुल की कविता / ध्वज तिरंगा लौहित किले पे अनमना है!

प्रेषित समय :20:01:17 PM / Mon, Apr 5th, 2021

ध्वज तिरंगा लौहित किले पे अनमना है!

व्योम पे देखो ज़रा क्या तम घना है ?
रुको देखूँ शायद ये मन की वेदना है ..
रक्त प्यादों का सड़क को रंग रहा है -
ध्वज तिरंगा लौहित किले पे अनमना है .
आज ग़र कौटिल्य मिल जाये कदाचित
कहूँगा जन्म लो चाणक्य मेरी याचना है .
बंदूक से सत्ता के पथ खोजे जा रहें हैं-
जनतंत्र मेरे वतन का अब अनमना है ..
आयातित बकरियों, का चरोखर देश ये
कर्मयोगी बोलिये, अब क्या बोलना है ?
आज़ाद मुक्ति मांगते बेशर्म होकर -
मुक्ति की ये मांग कैसी, और कैसी चेतना है ?
आज़ फिर छत्तीसगढ़ की ज़मीं को रंगा उनने
दुष्टों का संहार कर दो भला अब क्या सोचना है ..
  ध्वज तिरंगा लौहित किले पे अनमना है!
-  गिरीश बिल्लोरे मुकुल

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कला-संस्कृति और साहित्य की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच!

केजरीवाल सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, विज्ञापनों पर खर्च करने की बजाये कर्मचारियों को दें सैलरी

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे केजरीवाल, कहा- हम किसानों के साथ, इसीलिए दिल्ली को केंद्र नहीं बना सका जेल

दिल्ली सरकार ने लगायी आठवीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल बुलाने पर रोक

शास्त्रीय नृत्यकारों से अंतरंग संवाद’ पुस्तक का दिल्ली में हुआ लोकार्पण

क्या केजरीवाल के पर कतरेगा दिल्ली राजधानी क्षेत्र संशोधन विधेयक?

दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट को देना होगा जानकारी, परोसा गया मीट झटका है या हलाल

Leave a Reply