Cable Car राइड का लुत्फ़ उठाने के लिए इन जगहों पर जाएं

Cable Car राइड का लुत्फ़ उठाने के लिए इन जगहों पर जाएं

प्रेषित समय :13:21:27 PM / Fri, Mar 19th, 2021

कोरोना वायरस के चलते लोग विदेश जाने से गुरेज करते हैं। इसके लिए पर्यटक देश में रहकर ही पर्यटन का आनंद उठा रहे हैं। अगर आप भी देश में ही पर्यटन का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो एक बार केबल कार राइड का आनंद जरूर लें। इसके लिए आप देश में इन जगहों पर जा सकते हैं-

गुलमर्ग- गुलमर्ग में एशिया की सबसे बड़ी केबल कार प्रणाली है। यहां आप दो चरणों में केबल कार राइडिंग का मजा ले सकते हैं। पहले चरण में स्काई रिसोर्ट से कुंगड़ोरी घाटी की सैर कर सकते हैं। वहीं, दूसरे चरण में कुंगड़ोरी से अप्परवाथ चोटी की सैर कर सकते हैं। अगर दोनों चरणों में केबल कार राइडिंग का मजा लेते हैं, तो ढ़ाई किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। एक बार केबल कार कोच में केवल 6 व्यक्ति सफर का आनंद उठा सकते हैं।

औली, उत्तराखंड- औली में भारत का सबसे बड़ा केबल कार राइडिंग सेवा है। यहां आप 4 किलोमीटर तक केबल कार राइड का आनंद उठा सकते हैं। औली में केबल कार राइड जोशीमठ से औली के बीच है। इसके अलावा, आप कोच में बैठकर हिमालय की ऊंची वादियों को नजदीक से देख सकते हैं। यह यात्रा 15 मिनट का होता है। आप केबल कार कोच में बैठकर खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं।

गंगटोक, सिक्किम- सिक्किम की राजधानी गंगटोक है। यह भारत के पूर्व में स्थित है। यहां आप केबल कार राइड का लुत्फ़ उठा सकते हैं। केबल कार यात्रा Deorali बाजार से शुरू होती है और नाम्नांग होकर तशीलिंग में खत्म होती है। अगर दिन खुशनुमा रहा, तो आप कंचनजंघा का दीदार कर सकते हैं।

रायगढ़, महाराष्ट्र- आप महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी केबल कार राइडिंग का आनंद उठा सकते हैं। पर्यटकों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हर साल हजारों में पर्यटक रायगढ़ घूमने आते हैं। आप यहां ऐतिहासिक धरोहर के अलावा केबल कार राइडिंग का भी मजा ले सकते हैं। इतिहासकारों की मानें तो छत्रपति शिवाजी यहां पर ध्यान करते थे। जब कभी केबल महाराष्ट्र जाएं, तो रायगढ़ में केबल कार राइडिंग का आनंद जरूर उठाएं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

घूमने के साथ इन शहरों में लें Bungee Jumping का मजा

घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार जरूर देखें अथिरापल्ली वॉटरफॉल

अभी है राजस्थान घूमने का मौसम, IRCTC के इन पैकेज में मिलेगा कई जगह घूमने का मौका

करनाल की ये खूबसूरत जगहें देगी घूमने का पूरा मजा

Leave a Reply