करनाल की ये खूबसूरत जगहें देगी घूमने का पूरा मजा

करनाल की ये खूबसूरत जगहें देगी घूमने का पूरा मजा

प्रेषित समय :10:38:19 AM / Wed, Feb 24th, 2021

सर्दियों के इस मौसम में सभी घूमने जाना पसंद करते हैं। दिल्लीवासी वीकेंड या शोर्ट वेकेशन पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा नई जगह की तलाश रहती हैं कि कहां घूमने के लिए जाया जाए। ऐसे में आप 'राइस बाउल ऑफ इंडिया' कहे जाने वाले करनाल का चुनाव कर सकते हैं जहां कई खूबसूरत जगहें हैं जो घूमने का मजा देंगे। शोर्ट वेकेशन के लिए करनाल की जगहें परफेक्ट लोकेशन साबित होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको करनाल की उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कन्टोनमेंट चर्च टावर

करनाल में सबसे फेमस घूमने के लिए कोई जगह है, तो वह है कन्टोनमेंट चर्च टावर। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान इस चर्च को रोमन शैली में बनवाया गया था। इस चर्च के बारे में यह कहा जाता है कि करनाल छावनी चर्च टॉवर क्षेत्र में सिख की बढ़ती सैन्य शक्ति की चुनौती का सामना करने के लिए ब्रिटिश द्वारा इसका निर्माण करवाया गया था। लगभग 35 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कन्टोनमेंट चर्च टावर घूमने लिए एक बेहतरीन जगह है।

दुर्गा भवानी मंदिर

करनाल में स्थित 400 साल से भी अधिक पुराने मां दुर्गा भवानी मंदिर में आज भी लाखों भक्तों की भीड़ लगती है। हालांकि कोरोना के चलते इस पर कुछ सख्ती लगाई गई है। कहा जाता है इस मंदिर में नव दुर्गा स्वरूप और भगवान विष्णु अवतार के कई स्वरूप विराजमान हैं। अगर आप ट्रिप में करनाल के किसी धार्मिक जगह को शामिल करना चाहते हैं, तो इस मंदिर से कोई बेहतरीन जगह नहीं हो सकती। इस मंदिर में भगवान शिव, हनुमान और सूर्य भगवान की मूर्ति समेत करीब 60 देवी देवताओं की मूर्ति विराजमान है।

कर्ण झील

करनाल के साथ-साथ हरियाणा के लिए सबसे मशहूर पर्यटक स्थलों में से एक है 'कर्ण झील'। यहां आपको कई पर्यटक पिकनिक मानते हुए दिख जाएंगे। करनाल का यह बेहद ही लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। इस झील के आसपास मौजूद प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को और भी अधिक लुभाती है। इस झील में आप नौका विहार का भी मजा उठा सकते हैं। नौका विहार करने के बाद झूले और अन्य एक्टिविटीज भी इन्जॉय कर सकते हैं।

अटल पार्क

करनाल के सेक्टर-8 में हरियाणा का सबसे बड़ा पार्क मौजूद है। इसका नाम है अटल पार्क। यह पार्क लगभग 50 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क में एक ओपन-एयर जिम, तालाब, फव्वारे और एक खूबसूरत झील भी मौजूद है, जहां आप खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं। करनाल में यह जगह रोमांटिक कपल्स के लिए भी बेहद लोकप्रिय है। यह एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी फेमस है। यहां आप सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच कभी भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-



Leave a Reply