संतान प्राप्ति के लिए: 

गुप्त नवरात्रि के दौरान संतान प्राप्ति के लिए 9 दिन मां दुर्गा जी के लिए पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए, पान का पत्ता कटा-फटा नहीं होना चाहिए। पूजा के दौरान यह मंत्र का जाप करें:-

*ॐ नन्दगोपगृह जाता यशोदागर्भ सम्भवा।*

*ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी।।*

यह मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।

नौकरी की समस्या के लिए

 नौकरी या जॉब में किसी तरह की समस्या आ रही है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक मां दुर्गा जी को बताशे पर रखकर लौंग अर्पित करनी चाहिए। इस दौरान

*ॐ सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:।*

*मनुष्यो मत्प्रसादेने भविष्यति ना संशय:।।*

मंत्र का जाप करना चाहिए।

खराब सेहत के लिए: 

खराब सेहत से छुटकारा पाने के लिए 9 दिन तक देवी मां को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इस दौरान *ॐ क्रीं कालिकायै नम:* मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ होता है।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए:

* कर्ज या किसी वाद-विवाद से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए 9 दिन तक देवी मां के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं। ऐसा करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस दौरान *ॐ दुं दुर्गाय नम:*  का जाप करना चाहिए।

कन्या विवाह के लिए:

  अगर विवाह में कोई बाधा आ रही है तो पूरे 9 दिन पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। इस दौरान

*ॐ कात्यायनी महामाये, महायोगिनयधीश्वरी।*

*नन्दगोपसुतं देवी, पति में कुरु ते नम:।।*

मंत्र का जाप करना चाहिए।।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गुप्त नवरात्रि के दौरान शत्रुओं को नाश करने के लिए बगलामुखी माता की साधना करें

गुप्त नवरात्रि के दौरान संतान प्राप्ति से लेकर कर्ज से मु्क्ति पाने तक के लिए करें ये उपाय

गुप्त नवरात्रि : घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत नियम

12 फरवरी से गुप्त नवरात्रि प्रांरभ, दस महाविद्याओ की साधना होगी