जबलपुर. प्वाइन्ट्समेन रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर विगत 23 नवम्बर से जारी क्रमिक जंगी प्रदर्शन रौद्र रूप में परिवर्तन होता जा रहा है. संघ के महामंत्री अशोक शर्मा  व संघ प्रवक्ता तथा कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि एनएफआईआर के कार्यकारी अध्यक्ष व संघ के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. भटनागर के आहवान पर प्वाइन्ट्समेन कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, कोटा, भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर क्रमिक जंगी प्रदर्शन के क्रम में आज जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हल्ला बोल आन्दोलन कर रेल प्रशासन की नींद उड़ा दी.

प्रमुख वक्ता मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला व मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल ने रेलप्रशासन को ललकारते हुए कहा कि मजदूर व किसान विरोधी सरकार भारतीय संविधान को दर किनार कर पॅूजी पतियों को लाभ पहुंचाने के उद्धेष्य से मजदूरों के हक में कटौती कर रही है. उन्होंने कहा कि प्वाइंट्समेन समेत सभी कैडरों के कर्मचारियों की लड़ाई को संघ लड़ रहा है और उनके हकों के लिए संघ किसी भी हद तक जा सकता है . कार्यकारी महामंत्री सतीष कुमार व जनरल शाखा सचिव दीना यादव ने कहा कि डबलूसीआरएमएस के लम्बे संघर्ष के बाद रेल कर्मचारियों की ड्यूटी 12 से 8 घंटे करवाई, परन्तु रेल प्रशासन कोराना की आड़ में पुन: 8 घंटे से 12 घंटे ड्यूटी करने की साजिष कर रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

आरएण्डएम शाखा सचिव एस.आर. बाउरी व मुख्य शाखा सचिव आर.ए. सिंह ने रेल प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेशन स्टॉफ को प्रताडि़त कर घंटों की ड्यूटी बिना रेस्ट के करवाई जा रही है तथा रिक्त पदों को भरने के बजाय तानाशाही पूर्ण  रवैया अपनाया जा रहा है. हल्ला बोल प्रदर्शन में गगनभेदी नारों के साथ स्टेशन पर कार्यरत विभिन्न केटेगरी के रेल कर्मचारी व संघ कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया. प्रदर्शन के दौरान संघ के अवधेष तिवारी, महिला महामंत्री सविता त्रिपाठी, संतोष त्रिवेणी, एस.क.े श्रीवास्तव, हर्ष वर्मा, एस.पी. त्रिपाठी, संदीप श्रोती, श्याम अर्क, धर्मेन्द्र चौधरी, विजय दुबे, मुकेश दास, मंतोष कुमार आदि उपस्थित रहे.