जबलपुर. नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन (एनएफआईआर) के आव्हान पर संघ के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. भटनागर के निर्देश पर समूचे भारतीय रेल में लगातार हो रहे उग्र-प्रदर्शन, आंदोलन के चलते केन्द्र सरकार ने अंतत: आज बुधवार को दोपहर के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों समेत, रेल कर्मचारियों को वित्त वर्र्ष की भांति बोनस देने की घोषणा की. 

संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि मजदूरों के संघर्ष से ही बोनस की घोषणा करने सरकार विवश हुई, अन्यथा सरकार कोरोना की आड़ में रेल कर्मियों के बोनस को डकारने की साजिश कर रही थी.

संघ प्रवक्ता व कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार, संयुक्त महामंत्री एस.के वर्मा, मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल ने कहा कि एनएफआईआर व डब्ल्यू.सी.आर.एम.एस.के लगातार संघर्ष और मजदूर एकता शक्ति की वजह से ही बोनस की सुखद सौगात मिली है.