करिश्मा-माधुरी के बीच होगा डांस मुकाबला, म्यूजिकल डांस ऑफ एनवी पर थिरकेंगी

करिश्मा-माधुरी के बीच होगा डांस मुकाबला, म्यूजिकल डांस ऑफ एनवी पर थिरकेंगी

प्रेषित समय :09:59:46 AM / Thu, Apr 25th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने और करिश्मा कपूर रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के स्टेज पर 1997 की आइकोनिक फिल्म 'दिल तो पागल है' के म्यूजिकल 'डांस ऑफ एनवी' पर थिरकती नजर आएंगी। करिश्मा 'डांस दीवाने' शो के अपकमिंग एपिसोड में बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगी। वह सुनील शेट्टी के साथ कुछ मस्ती करेंगी, बता दें कि दोनों ने 'रक्षक' में साथ में काम किया था, वहीं 'दिल तो पागल है' की को-स्टार माधुरी दीक्षित नेने संग डांस करती दिखेंगी।

चैनल ने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस फिल्म के फेस-ऑफ डांस को फिर से करती दिखेंगी। इसे 'डांस ऑफ एनवी' कहा जाता है। शो में स्टेज पर दोनों ने अपने डांस से धमाल मचा दिया। सुनील ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया और दोनों की तारीफ करते हुए कहा, ''तब भी आप लोगों के लिए दिल पागल था और आज भी दिल पागल है। हमारे इंडस्ट्री और देश की शानदार डांसिंग स्टार्स।” यह म्यूजिकल यश चोपड़ा की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल तो पागल है' से है। फिल्म में दोनों एक्ट्रेस को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया था।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

फिल्म एक्ट्रेस नेहा शर्मा के बल पर भागलपुर चुनाव की तैयारी

अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 के डिजिटल अधिकार 250 करोड़ रुपये में बिके