JABALPUR : मंदिर में हाथ जोड़े, फिर फेंके बम, चलाई गोलियां, गुंडा टैक्स वसूलने फैलाई दहशत..!

JABALPUR : मंदिर में हाथ जोड़े, फिर फेंके बम, चलाई गोलियां, गुंडा टैक्स वसूलने फैलाई दहशत..!

प्रेषित समय :16:28:37 PM / Wed, May 8th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

पलपल संवाददाता, जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित घमापुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब आनंद ठाकुर नामक बदमाश ने मानसिंह ठाकुर के घर पर बमों से हमला कर दिया। बम फटने से चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा, इसके बाद आनंद ठाकुर हवाई फायर करते हुए भाग निकला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावर  आनंद ठाकुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
                               पुलिस के अनुसार घमापुर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश क्षेत्र में गुंडा टैक्स वसूलने के लए लोगों को धमकियां दे रहा है। जिसके चलते उसने भारत सेवक समाज स्कूल के पास रहने वाले मानसिंह ठाकुर को भी गुंडा टैक्स के लिए कहा, उन्होने जब मना किया तो उसने धमकियां देना शुरु कर दिया। यहां तक कि बीती रात आनंद ठाकुर बम लेकर मानसिंह के घर पहुंचा। जहां पर उसने पहले मंदिर के सामने खड़े होकर प्रणाम किया। इसके बाद बम निकालकर मानसिंह के घर पर हमला कर दिया। अचानक बम फ टने की आवाज सुनकर मानसिंह के परिजनों सहित आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, देखा तो चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। धुआं के बीच आनंद ठाकुर दिखाई दिया, जिसने बम फे कने के बाद रिवाल्वर निकालकर दहशत फैलाने हवाई फायर भी किए। बम व गोलियां चलने की आवाज के बाद क्षेत्र मे हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने पूछताछ के बाद आनंद ठाकुर को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

लोकसभा चुनाव: 11 राज्‍यों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट

राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से भरा पर्चा

IPL: पंजाब से लगातार 5 हार के बाद जीती चेन्नई, जडेजा ने 43 रन बनाए, 3 विकेट भी लिए

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराया, प्लेऑफ का पेच फंसा